अमेरिका ने ईरान के साथ दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक यह ‘दोतरफा युद्धविराम’ है। ट्रंप के अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसके लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर को भी श्रेय दिया है।
इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ ने युद्ध से संबंधित इस अहम डेवलपमेंट की जानकारी दी। साथ ही स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों को कूटनीतिक वर्ता के लिए पाकिस्तान आने का न्योता दिया। अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में उन्होंने यह बात कही। हालांकि, अब वो ट्रोल होने लगे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने युद्ध से संबंधित पोस्ट खुद से नहीं लिखी, बल्कि कंटेंट कॉपी-पेस्ट किया है। विभिन्न यूजर्स ने उनके एक्स पोस्ट कि एडिट हिस्ट्री शेयर की है, जो इस और इशारा करती है कि पोस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। एडिट हिस्ट्री में उनके मूल पोस्ट के साथ ‘Draft – Pakistan’s PM Message on X’ दिख रहा।

हालांकि, बाद में कथित तौर पर इसे एडिट फीचर का इस्तेमाल कर हटा दिया गया। लेकिन यूजर्स यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें यह मैसेज किसने भेजा था क्योंकि कोई पाकिस्तानी अधिकारी उन्होंने ‘पाकिस्तान पीएम’ की तरह संबोधित नहीं करेगा। देखें कुछ यूजर्स के पोस्ट –
गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा ईरान को चेतावनी देने के बाद शहबाज ने दोनों देशों से मध्यस्थता की अपील की थी। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था – मध्य पूर्व में जारी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास लगातार, मजबूती और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं और निकट भविष्य में ठोस नतीजे सामने आने की संभावना है। कूटनीति को अपना काम करने का अवसर देने के लिए, मैं राष्ट्रपति ट्रंप से आग्रह करता हूं कि वे समयसीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ाएं। पाकिस्तान पूरी ईमानदारी के साथ ईरानी भाइयों से अनुरोध करता है कि वे सद्भावना के तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को इसी अवधि के लिए खोलें। साथ ही, हम सभी युद्धरत पक्षों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह के लिए हर जगह युद्धविराम का पालन करें, ताकि कूटनीति को युद्ध को समाप्त करने का अवसर मिल सके और क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता स्थापित हो सके।
वहीं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्धविराम का एलान किया तो शहबाज ने दोबारा पोस्ट कर इस कदम का स्वागत किया और दोनों देशों के प्रतिनिधि को पाकिस्तान आने का न्योता दिया। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा – मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान सहित हर जगह तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं इस समझदारी भरे कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। साथ ही, मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को इस्लामाबाद आमंत्रित करता हूं, ताकि सभी विवादों के अंतिम समाधान के लिए आगे बातचीत की जा सके।
उन्होंने आगे कहा – दोनों पक्षों ने असाधारण समझदारी और परिपक्वता का परिचय दिया है और शांति व स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक रूप से जुड़े रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ‘इस्लामाबाद वार्ता’ सफल होगी और स्थायी शांति स्थापित करने में मदद करेगी। आने वाले दिनों में और सकारात्मक खबरें साझा करने की आशा है।
यह भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान युद्ध विराम: हैदराबाद में विशेष नमाज का आयोजन, ईरान की जीत के लिए की गईं दुआएं
इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त जंग पर फिलहाल दो हफ्तों का विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह फैसला तेहरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दी गई उनकी समयसीमा खत्म होने से दो घंटे से भी कम समय पहले लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
