Funny Instagram Reels: सगाई आमतौर पर एक छोटा फंक्शन माना जाता है, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं। बदलते समय में सगाई की गेस्ट लिस्ट और सीमित होती जा रही है। लोग इस फंक्शन में काफी कम लोगों को इनवाइट करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि इस फंक्शन को क्लोटनिट ही रखा जाए। हालांकि, इंटरनेट पर इनदिनों वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस पूरी धारना को पलट दिया है।
सगाई में सैकड़ों मेहमान ने की शिरकत
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर abhaybanote_ ने पोस्ट किया है में दिखाया गया है कि एक सगाई कार्यक्रम में सैकड़ों मेहमान आए हैं। वीडियो में मेहमान को वेन्यु की ओर बढ़ते देख ऐसा लगता है कि मानों कोई चुनावी रैली निकली हो। इतनी संख्या में लोगों को एक साथ सगाई के कार्यक्रम में जाते देख यूजर्स का सिर चकरा गया है।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वधू पक्ष की ओर से लड़के वालों का स्वागत किया जाता है। सभी खुशी-खुशी गले मिलते, खाना पीना करते और फिर सगाई समारोह का अनांद लेते दिखते हैं। इधर, दूल्हा-दुल्हन को भी एक दूसरे के साथ तस्वीरों क्लिक कराते और सगाई को रस्मों को पूरा करते हुए देखा जा सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 34 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को एक लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जहां जोड़े को आशीर्वाद और प्यार दिया है। वहीं, उन्होंने मेहमानों की संख्या पर हैरानी भी जाहिर की है।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बाप रे… सगाई में इतने सारे लोग।” दूसरे यूजर ने कहा, “मैंने पहली बार ऐसी सगाई देखी लेकिन बहुत अच्छा लगा देखकर। यह बहुत प्यारा है।” तीसरे यूजर ने कहा, “सगाई में ये हाल है तो बारात में तो पूरे जिले के लोग आएंगे लग रहा है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “यह सब देखकर पता चलता है कि दूल्हे के बाप की कितनी इज़्ज़त है।” बहरहाल, वीडियो जमकर लायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।
