Rent VS Salary: इतनी सी सैलरी और खर्चा ज्यादा… एक टेक प्रोफेशनल ने अपने दो रूम सेट (2BHK) फ़्लैट का किराया 10% बढ़ाए जाने पर अपनी निराशा ज़ाहिर की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। महिला ने बताया कि उसके रेंट वाले घर का मासिक किराया 25,000 से बढ़कर 27,500 हो जाएगा। जिससे वह सोच में पड़ गई है कि अगर लगातार किराया बढ़ता रहा तो वह इन खर्चों के बीच पैसे कैसे बचा पाएगी।
दरअसल, इस कर्मचारी की तरह काफी लोग घर से दूर नौकरी करने, पैसे कमाने, रोजी-रोटी चलाने और बचत करने के लिए घर से दूर रहते हैं ताकि वे अपना और अपनों का ख्याल रख सकें। इस महिला की परेशानी से लोग खुद को जोड़कर देख रहे हैं कि अगर इसी तरह खर्चा बढ़ता रहा तो इतनी महंगाई में वे सब कुछ कैसे मैनेज कर पाएंगे।
इस महिला का नाम अनामिका तिवारी है, जिसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो में उसने किराया बढ़ने के बारे में बात की है और कहा कि काश उसे घर से काम करने (Work From Home) का ऑप्शन मिलता।
वीडियो क्लिप उसने कहा है, “काश मुझे वर्क फ्रॉम होम मिलता, मैं जिस 2BHK फ्लैट में रहती हूं उसका किराया 25 हज़ार रुपये है। 11 महीने बीत भी गए और पता ही नहीं चला। मकान मालिक ने मैसेज करके बताया कि वह किराया 10% बढ़ा रहे हैं, यानी 2500 रुपये की बढ़ोतरी होगी तो अब हमें इसी घर के लिए 27.5 हज़ार रुपये देने होंगे।”
‘मैं बचत कैसे करूं?’
तिवारी ने यह वीडियो एक छोटे से कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया, जिसमें बढ़ती महंगाई को लेकर उसने चिंता ज़ाहिर की है। कैप्शन में लिखा है, “मैं बचत कैसे करूं?” कमेंट्स सेक्शन में अनामिका ने अपने फ़ॉलोअर्स से यह भी पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हर साल किराए में 10% की बढ़ोतरी सही है। “क्या आप हर साल किराया 10% बढ़ाए जाने से सहमत हैं?”
क्लिप देखें-
अनामिका अपने पोस्ट के जरिए किराए के मकान में रहने वाले कई सैलरीड प्रोफेशनल्स की चिंता को जाहिर कर रही हैं, खासकर उन लोगों की जिन्हें अपने काम की जगह के पास रहना पड़ता है। जहां एक तरफ कर्मचारी घर के खर्चों को संभालने और बचत करने की कोशिश करते हैं, वहीं हर साल किराए में होने वाली बढ़ोतरी उनके महीने के बजट पर और दबाव डाल सकती है।
इंटरनेट यूजर ने कहा- वे भी करते हैं इसका सामना
क्लिप पर लोगों के काफी रिएक्शन सामने आए हैं, जिसमें कई यूजर ने तिवारी की स्थिति को समझते हुए सुझाव दिए हैं। एक शख्स ने उन्हें मकान मालिक से बात करने की सलाह दी और लिखा, “बातचीत करने की कोशिश करें।” एक अन्य ने प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा, “कुछ रुपयों से क्या फर्क पड़ेगा? हर साल 10% की बढ़ोतरी आदर्श बन गई है।” अन्य लोगों ने कहा कि वे किराए से संबंधित समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एक ने कहा है, “मैं इससे पूरी तरह समझ सकता हूं,” जबकि दूसरे ने लिखा, “मैं भी यही फेस कर रहा हूं।”
एक चौथे शख्स अनामिका की बात से सहमति जताते हुए, “हां, मैं आपसे सहमत हूं।” हालांकि इस पोस्ट को लेकर अभी मकान मालिक की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, जानकारी मिलने पर इस खबर में अपडेट किया जाएगा। खैर, अनामिक की इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है?
