फर्स्ट क्लास का टिकट कटा सऊदी अरब के प्रिंस ने 80 बाजों को कराया हवाई सफर
सामान की समस्या से बचने के लिए सऊदी अरब के प्रिंस ने 80 बाज के लिए प्लेन में बुक कराईं सीटें

राजा- महाराजों के किस्से अपने किताबों में कई बार पढ़े होंगे लेकिन दुनिया में आज भी ऐसे राजा हैं जो अपने शौक के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही हैं सऊदी अरब के प्रिंस जिन्होंने अपने 80 बाजों के लिए सीट बुक कराईं। प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए फ्लाइट की मिडिल सीट बुक कराई थीं। फ्लाइट में इन बाजों को देखकर सभी पैसेंजर्स हैरान थे। बताया जाता है कि खाड़ी के देशों में बाजों को इंसानों जैसा सम्मान हासिल है। विमान में यात्री के साथ चल रहे बाजों को कोई जगह देने से इनकार नहीं कर सकता।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेट के प्रबंधक ओट्स ने कहा कि हमारी विमान स्पेशल सेवा देती है। हम विशेष सेवा में मालिकों के पालतू पशुओं को ले जाने के लिए प्रबंध करते हैं। ओट्स के मुताबिक हमारे पास ऐसे ग्राहक हैं जो सूअरों, पक्षियों और कई अन्य जानवरों के साथ उड़ान भरते हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अभी तक किसी ने हमारी विमान ने हाथी के साथ सफर नहीं किया है। जिसके बाद सभी हंसने लगे।
पहली बार 80 बाजों के साथ किया सफर- फ्लाइट के पायलट के मुताबिक उनकी जिंदगी में ऐसा पहली बार हुआ जब उनकी फ्लाइट में इतने बाज थे। हालांकि पायलट के मुताबिक कुत्ते- बिल्ली का फ्लाइट में आना आम बात है। अमेरिका और यूरोप के देशों में लोग अपने पालतु पशुओं को बेहद पसंद करते हैं। कई बार इनका उपचाह कराने के लिए दूसरे देशों में लेकर जाया जाता है।
शौक के लिए हैं मशहूर- सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह अपने शौक के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह के बारे में कहा जाता है कि वो जहां भी सैर के लिए जाते हैं उनके साथ सोने की गाड़ियों का काफिला जाता है। उनके पास एक बड़ा गाड़ियों का काफिले है जिसमें लंबोरगिनी एवेंडोर एसवी जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा वो मैनसोरी बेंटले भी चलाते हैं जो पांच सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेते है। यह एक स्पोर्ट्स कार है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।