भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची अपने बयानों को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई बार विवादित बयान देकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस बीच उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह देश हिंदू राष्ट्र भी बन जाएगा। साध्वी प्राची के इस बयान पर यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए।
साध्वी प्राची बोलीं- देश बनेगा हिन्दू राष्ट्र
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिंदू जागरण संत पदयात्रा के समापन कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कही। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा,’हमने प्रभु राम का मंदिर बनने के लिए 500 सालों तक इन्तजार किया, अब तो मंदिर बन रहा है न? जैसे कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। उसी तरह एक दिन हिन्दू राष्ट्र की घोषणा होगी और देश हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा।’
साध्वी प्राची के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
@mohd_uved नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,’जबतक संविधान है, सपने देखती रहो।’ @ChandraKumar_80 नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया कि देश, न ही हिन्दू राष्ट्र होगा और न मुस्लिम राष्ट्र। संविधान देश की आत्मा है, उसे न मानना हो तो खुल कर बोलो या कह दो कि 2024 के चुनाव के लिए जनता में बस उबाल बनाए रखना उद्देश्य है। @k00lkrish नाम के एक यूजर ने लिखा- सबको भूल जाइये और पहले आप ये बताएं कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया गया तो आपको क्या लाभ होगा? क्या आपको सांस लेने के लिए प्रकृति से अधिक ऑक्सीजन मिलेगी?
@umairraza0786 नाम के एक यूजर ने सवाल किया- संविधान के खिलाफ देश को तोड़ने वाली इस महिला पर कब NSA लगेगा? @sdr_singh नाम के एक यूजर लिखते हैं कि संविधान के हिसाब से इनका भी कथन जुर्म है। @MdTabr नाम के एक यूजर ने लिखा,’संविधान के खिलाफ बोलने वाले इन लोगों पर सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती?’ @AjeetKumarKamb2 नाम के एक यूजर पूछते हैं कि इन पर एफआईआर कब होगी? क्या इनके बयान देश में अशांति नहीं फैला रहे हैं?
जानकारी के लिए बता दें कि इसे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि मुनव्वर के आगे जो राणा लगा हुआ है, अहमद के आगे पटेल, मोहम्मद के आगे चौधरी। ये सबूत है कि इनके पूर्वज हिंदू ही थे। अपने इस ट्वीट पर साध्वी प्राची खूब ट्रोल भी हुई थी। यहां पर आपको यह भी बता दें कि साध्वी प्राची अक्सर ही हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए कहती हैं कि भारत हमेशा से ही हिंदुओं की भूमि रही है।