Saas Bahu Dance Viral Video: सास बहू का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें जरा-सी तालमेल बिगड़ी तो तनाव निश्चित है। खासकर भारतीय हाउसहोल्ड में, इस रिश्ते की प्रोजेक्शन ऐसी की गई है कि अगर कभी किसी सास-बहू में अच्छा बॉन्ड देखने को मिल जाए तो हमें हैरानी होती है। हमें लगता है कि ऐसा कैसे।
इंटरनेट पर इनदिनों एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सास-बहू जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर nehasprapanjjam नाम की यूजर ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि सास-बहू का जोड़ा एक राजस्थानी फोक सॉन्ग ‘रंगीलो मारो ढोलना’ पर डांस कर रहा है।
वीडियो में दोनों के बीच की स्वीट बॉन्ड दिख रही है। दोनों एक साथ तालमेल बैठा कर डांस कर रहे हैं। एक पल को भी ऐसा नहीं लगता है कि दोनों में क्वाडिनेशन की कोई कमी है। यूजर्स के लिए दोनों में से किसी पर से भी नजर हटाना मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स को सुखद आश्चर्य में डाल दिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों यूजर्स देख और लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स सास-बहू डुओ के लिए खूब प्यार लुटाया है। जबकि कुछ ने कहा कि देखने से ऐसा जरा भी नहीं लगता कि सास-बहू डांस कर रही हैं। ऐसा लगता है दो बहनें या दो सहेलियां डांस कर रही हैं।
वीडियो पर टिप्पणी करके हुए एक यूजर ने लिखा, “वह कमाल की है!! और आप भी।” दूसरे यूजर ने कहा, “सास??? वह तो बहुत जवान लग रही हैं।” तीसरे यूजर ने कहा, “मैं सिर्फ़ आपकी सास को देख रहा था, आपको नहीं। उन्होंने तो कमाल ही कर दिया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “परिवार ऐसे ही होने चाहिए – खुशहाल। आप दोनों की आत्माओं को मेरा प्यार।” बहरहाल वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको यह सास-बहू की जोड़ी कैसी लगी, कमेंट करके बताएं।
