हिमाचल की खूबसूरत वादियां, दूर से दूर तक पहाड़ों की चोटियां, जिधर नजर दौड़ाओं उधर हरियाली और खूबसूरत नजारें दिल को सुकून देते हैं। इन वादियों में हल्की सी बारिश हो जाए तो लगता है जैसे हम बादलों पर चल रहे हैं। पहाड़ों से टकराते बादल और चारों ओर छाई धुंध इस खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां का खुशनुमा मौसम और कुदरत के हसीन नजारें दिल को सुकून देते हैं। ऐसे सुहाने मौसम में कुछ चटपटा और गर्मागर्म खाने का मन न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! ठंड के बीच गर्मा गर्म पकौड़े और चाय मिल जाए तो फिर क्या ही कहने। हालांकि, हिमाचल के हर पर्यटन स्थल पर अपनी पसंद का खाना मिलना आसान नहीं है, लेकिन एक चीज ऐसी है जो आपको लगभग हर जगह मिल जाएगी और वो है मैगी।
पहाड़ों की ठंड में गर्मागर्म मैगी का स्वाद पर्यटकों को खूब लुभाता है। यही वजह है कि हिमाचल के कई पर्यटन स्थलों पर मैगी बेचने वाले दुकानदार अच्छी कमाई कर रहे हैं। इन दिनों रोहतांग पास पर मैगी बेचने वाले एक दुकानदार की कमाई का खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर हर्ष चौहान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हर्ष एक मैगी बैचने वाले दुकानदार से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में हर्ष दुकानदार से बात कर रहे हैं जिसमें उनकी कमाई पूछने की कोशिश कर रहे हैं।
पहाड़ों पर सीजन में तो काम रहता ही है लेकिन ऑफ सीजन में कैसे गुजारा चलता है उसके बारे में कंटेंट क्रिएटर जानना चाह रहे है। दूकानदार से पूछा गया कि जब यहां पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कम रहती है उन दिनों आपकी कितनी कमाई होती है? दुकानदार का जवाब सुनकर आप और मैं नहीं बल्कि इंटरनेट हिल गया।
ऑफ सीजन दुकानदार ने बताई सामान की बिक्री
वीडियो में दुकानदार अपनी दुकान की रोजाना होने वाली बिक्री के बारे में बता रहा है जिससे सुनकर बड़े बड़े लोग हैरान है। दुकानदार के मुताबिक, कम पर्यटकों के आने के बावजूद वो एक दिन में करीब 60 से 70 प्लेट मैगी बेच लेता है। दुकान पर एक प्लेट मैगी की कीमत 100 रुपये है। इसके अलावा वो रोजाना करीब 200 कप चाय भी ऑफ सीजन में बेच देता है जिसमें एक चाय की कीमत 40 रुपये होती है। मैगी और चाय के अलावा दुकान पर उबले और फ्राई किए हुए अंडे भी बिकते हैं।
दुकानदार की इस ब्रिक्री का अगर हिसाब जोड़ा जाए तो वो रोजाना करीब 14 से 15 हजार रुपये का सामान बेचता है। इस हिसाब से महीने में बिक्री का आंकड़ा करीब 4.5 से 4.65 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें अंडों की बिक्री से होने वाली कमाई शामिल नहीं है।
पहाड़ों पर कमाई सुन हिल गया इंटरनेट
दुकानदार की कमाई का यह हिसाब सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए। कुछ लोग मुनाफे और बिक्री के अंतर पर चर्चा करते दिखे तो कुछ लोगों ने कहा पहाड़ों पर रहकर दुकान चलाना आसान काम नहीं है। पहाड़ों पर पानी, गैस सिलेंडर, मैगी, दूध और दूसरी जरूरी चीजें महंगी पहुंचती है जिन्हें लाने ले जाने में काफी खर्च आता है। किसी ने खराब मौसम का जिक्र किया तो किसी ने कड़ाके की ठंड और मुश्किल रास्तों के बीच घंटों काम करने को मुश्किल और चुनौतीपूर्ण बताया। सोशल मीडिया पर लोगों की बहस चाहे जो भी हो लेकिन सच्चाई ये है कि कारोबार छोटा हो या बड़ा, सही जगह और ग्राहकों की जरूरत को समझना बेहद जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी और दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और प्राथमिक रिपोर्टों पर आधारित हैं।
