गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के पहले चरण में एक दिसंबर 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान ही आरजे सायमा (RJ Sayema) ने एक ट्वीट (Tweet) किया। इस पर सुदर्शन टीवी के संपादक सुरेश चह्वाणके (Suresh Chavhanke) ने एक सवाल किया। आरजे सायमा ने इसका जवाब दिया। इन दोनों के बीच ट्विटर (Twitter) पर हुई नोक-झोंक पर सोशल मीडिया यूज़र्स (Social Media Users) ने भी कमेंट किए।
आरजे सायमा ने किया ऐसा ट्वीट
आरजे सायमा ने गुजरात चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान लिखा,” हेलो, गुजरात! गांधी के भारत के लिए वोट करें।” इसी ट्वीट पर सुदर्शन टीवी के संपादक सुरेश चह्वाणके ने कमेंट किया कि इस्लाम के अनुसार “गांधी जी” को जन्नत मिलेंगी या जहन्नुम? जिसका जवाब देते हुए आरजे सायमा ने लिखा कि इस्लाम के अनुसार हर अच्छे इंसान को जन्नत मिलेगी। वो जन्नत में ही होंगे। हमें अपनी फ़िक्र करनी चाहिए।
सोशल मीडिया यूज़र्स के कमेंट
पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने सुरेश चह्वाणके के लिए लिखा कि तुम्हारे कर्मों से प्रतीत होता की जहन्नुम मिलेगी क्योंकि मानवता और न्याय के दुश्मनों के लिए वही है। @sakibmazeed नाम एक ट्विटर यूज़र द्वारा सुरेश चह्वाणके को जवाब दिया गया कि लोग कहते हैं कि आपकी दुकान सिर्फ़ और सिर्फ़ इस्लाम और मुसलमानों का नाम लेने से चलती है। सुरेश जी क्या ये सच है? मैं बस कन्फर्म कर रहा हूं।
@sanskarikriti नाम के एक यूज़र द्वारा लिखा गया – स्वर्ग और नर्क सभी यहाँ पर है। गांधी जी के जाने के इतने साल बाद भी सारी दुनिया में वो जाने जाते हैं और आज भी दुनिया भर में भारत को गाँधी का देश कहा जाता है। आप अपना देख लीजिए।
@AnuragVerma_SP नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया ,”गांधी जी को कुछ भी मिले ,लेकिन आपके कर्मों के अनुसार आपको ना भगवान के यहां जगह मिलेगी , ना जन्नत में मिलेगी।”
@MrReactionWala नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि सबके लिए सामान सोचने वाले, इन्साफ करने वाले, दिल से बुराई से मुक्त इंसान जन्नत जाएगे, सिर्फ अहंकारी जन्नत नहीं जाएंगे। बता दें कि कुछ यूज़र्स ने लिखा है कि हिन्दू-मुस्लिम करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुरेश चह्वाणके
सुरेश चह्वाणके सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर ट्रोल भी होते रहते हैं। उनके ट्विटर पर करीब 594K फॉलोवर्स हैं तो वहीं आरजे सायमा भी समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। उन्हें भी कभी-कभी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।ट्विटर पर उनके एक मिलियन फॉलोअर्स हैं।