तलवार और गाड़ी चलाते हुए राजपूत महिलाओं का वाडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। महिलाएं गाड़ी चलाते हुए बहादुरी से तलवार चला रही हैं, वायरल वीडियो देखने वाले लोग देखते ही रह जा रहे हैं। इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि के मौके पर कई तरह के विशेष आयोजन किए जाते हैं। मां दुर्गा के इन 9 दिनों में कहीं रामलीला होती हैं तो कहीं दुर्गा पूजा महोत्सव होता है। अलग-अलग राज्यों में नवरात्रि के दिनों में अलग-अलग सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बीच गुजरात के राजकोट में राजपूत समाज की महिलाओं का एक पारंपरिक कार्यक्रम काफी चर्चा का विषय बना हुए है।

दरअसल, इस कार्यक्रम में महिलाओं की तलवार बाजी के वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक महिला का वीडियो तो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह जीप के अंदर बैठी है और एक हाथ से जीप चला रही है तो वहीं दूसरे हाथ से ‘तलवार रास’ कर रही है।

शौर्य प्रदर्शन और शक्ति पूजन का है वीडियो

महिलाओं के शक्ति पूजन और शौर्य प्रदर्शन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। राजकोट में आयोजित क्षत्रिय राजपूत महिलाओं के इस कार्यक्रम में राजूपत समाज की महिलाएं चलती जीप और चलती बाइक पर अपने तलवारबाजी के हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। यह कार्यक्रम राजकोट के राजवी पैलेस में आयोजित किया गया। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में स्टेज पर उतरे छोटे भाई, ‘थापी’ से बटोरी वाहवाही- इमोशनल हुए फैंस ने लगाए ये नारे

एक हाथ में तलवार तो दूसरे में जीप का स्टेयरिंग

एक वीडियो में दो महिलाएं खुली जीप में सवार होकर पारंपरिक वेशभूषा में तलवारबाजी का प्रदर्शन कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं के एक हाथ में जीप का स्टेयरिंग है तो दूसरे हाथ में तलवार है और तलवार से दोनों महिलाएं करतब दिखा रही हैं। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर को आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने न सिर्फ खुली जीप में तलवारबाजी का प्रदर्शन किया बल्कि जीप के बाद स्कूटियों पर सवार महिलाओं का एक ग्रुप आया। इसमें हर एक स्कूटी की सीट पर पीछे एक महिला खड़ी होकर एक हाथ से तलवार चलती दिखी। वहीं दूसरी महिला स्कूटी चला रही थी। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इन वीडियोज को देखकर महिलाओं की तारीफ भी कर रहे हैं।

समाज को इन महिलाओं का संदेश

बता दें कि यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें राजपूत समाज की महिलाओं की भागीदारी को दिखाया गया है जिनको लेकर अधिकतर लोगों की यही धारणा होती है कि राजपूत महिलाएं पर्दे में रहती हैं। यह वीडियो यह दिखाता है कि पहले की तरफ आज भी राजपूत महिलाएं न सिर्फ अपनी संस्कृति को फॉलो करती हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर तलवारबाजी भी कर सकती हैं। पहले महिलाएं जरूरत पड़ने पर युद्ध के मैदान में भी उतर जाती थी। कुछ ऐसा ही संदेश इन महिलाओं के द्वारा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…