इंडियन रेलवे के एसी कोच में यात्रियों को सफर के दौरान मिलने वाले सामान की चोरी की घटनाएं समय-समय पर आती रही हैं, लेकिन हाल फिलहाल में ट्रेन की चादरें गायब होने की चर्चा हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें तीन युवक किसी मार्केट में आराम से इंडियन रेलवे की बेडशीट को शॉल की तरह ओढ़े हुए दिख रहे हैं। सफेद चादर पर साफ तौर पर “वेस्टर्न रेलवे” लिखा है, जिससे ये पता चलता है कि ये चादरें रेलवे के एसी कोच की हैं। लोगों का कहना है कि इन बेड रोल को ट्रेन से गायब किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद इन तीनों आदमियों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही ये पता चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किसी निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस ने रेलवे के बेड रोल समेत अन्य सामान के चोरी होने को लेकर एक आंकड़ा RTI के जरिए रेलवे डिवीजनों से प्राप्त किया है।

भीख मांगने वाली महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले 30 लाख कैश, कर्नाटक की इस कहानी ने सबको रुलाया

100 करोड़ से अधिक की कीमत वाला सामान चोरी

रेलवे डिवीजनों से मिले RTI आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चोरी या गायब होने की सूचना दर्ज हुई है। इन चार साल में गायब हुए सामान की कुल कीमत 104.51 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में करीब 46.54 लाख फेस टॉवल, 41.13 लाख बेडशीट, 23.59 लाख पिलो कवर, 12.95 लाख कंबल और 2.76 लाख तकिए गायब हुए हैं।

1000 में से 1 यात्री अपने साथ ले जाता है सामान

रिपोर्ट में बताया गया है कि हर रात करीब 8 लाख यात्री इंडियन रेलवे के AC कोच में सफर करते हैं और उन्हें रेलवे की बेडरोल सुविधा मिलती है। ज्यादातर यात्री सफर के बाद सामान लौटा देते हैं, लेकिन लगभग हर 1,000 यात्रियों में से एक यात्री कम से कम ऐसा होता है जो सामान को अपने साथ ले जाता है।

बेडशीट ‘चोरी’ वाले वीडियो को देख गुस्साए लोग

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर लोगों में गुस्सा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे की संपत्ति को निजी इस्तेमाल में लेने को लेकर नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने इसे नागरिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक संपत्ति के प्रति लापरवाही से जोड़ा। कुछ लोगों ने रेलवे के सामान की चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई और रैंडम चेकिंग की मांग की। कुछ यूजर्स ने ये कहा है कि रेलवे को बेडशीट जैसे अन्य सामान के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट की व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…