चीफ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को वापस लिए जाने की मांग के साथ इंडिया गठबंधन के नेता संसद भवन से लेकर निर्वाचन आयोग तक पैदल मार्च पर निकले हैं। इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश और अन्य दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। राहुल गांधी एकदम Genz स्टाइल का प्लेकार्ड लेकर मार्च का हिस्सा बने।
दरअसल, राहुल ने मार्च के दौरान जो प्लेकार्ड अपने हाथ में लिया था उस पर लिखा था, “ज्ञानेश इट्स डन ब्रो”। राहुल गांधी ने अपने X अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, “इस्तीफे का समय आ गया।”
वीडियो में राहुल के साथ अखिलेश और प्रियंका
राहुल गांधी ने जो वीडियो पोस्ट किया है वह उस वक्त का है जब संसद भवन के मकरद्वार से पैदल मार्च की शुरुआत हुई। वीडियो में राहुल के साथ उनके पीछे प्रियंका गांधी और दाएं तरफ अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर है। वहीं राहुल और प्रियंका को भी बस में बिठा लिया गया था, लेकिन वह बस से उतर गए।
पैदल मार्च के रास्ते में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के ऑफिस तक के रास्ते में लोकल पुलिस के साथ पैरामिलिट्री की पांच से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं। विपक्षी सांसदों का यह पैदल मार्च सुबह 10:30 बजे के करीब शुरू हुआ और इस मार्च में लगभग 140 विपक्षी सांसदों के शामिल होने का अनुमान है।
राहुल गांधी के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसे कुछ ही घंटों में 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। वीडियो पर कई यूजर्स ने फनी कमेंट किए हैं तो कई यूजर्स ने समर्थन दिया। राहुल गांधी के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है- राहुल तुम संघर्ष करो, हम मोदी जी के साथ हैं।
एक और अन्य यूजर ने लिखा है- ‘राहुल इट्स डन ब्रो, इस्तीफे का समय आ गया।
एक यूजर ने राहुल के समर्थन में कमेंट करते हुए लिखा है- मोदी सरकार और ज्ञानेश भूल गए कि “टाइगर अभी जिंदा है” जो उनको मतदाताओं का नाम डिलीट करके भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने नहीं देंगे।
एक और अन्य यूजर ने लिखा है- उठ रही है मुल्क के कोने – कोने से यही सदा, छोड़ो अब ये गद्दी, तुम्हारा अब इस्तीफा होगा।
यह भी पढ़ें: ‘बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं’, संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी से पूछे 10 सवाल
भारतीय जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के पैदल मार्च से पहले कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ज्ञानेश कुमार की वजह से नहीं बल्की बुद्धि, विद्या और ज्ञान के देवता गणेश भगवान की वजह से चुनाव जीत रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
