भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंच चुकी है। इस बीच इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े बैनर और पोस्टर को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने कई तरह के सवाल उठाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी (Srinivas BV)ने गाड़ी में पोस्टर ले जाते नगर निगम के कर्मचरियों का एक वीडियो शेयर कर एमपी सीएम (MP CM) से सवाल किया। जिस पर लोग जवाब दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि, “शिवराज सिंह, इतना क्यों डर लग रहा है? भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में इंदौर में जगह-जगह लगाए गए बैनर-होर्डिंग को निकाला जा रहा है। राजनैतिक प्रतिद्वंदिता और यात्रा को मिल रहे अपार प्यार, समर्थन के डर से इतना नीचे गिरना कहां तक ठीक है?”
लोगों ने दिए ऐसे जवाब
@Amitupa32705104 नाम के एक यूज़र ने लिखा कि ये डर अच्छा लगा। रविंद्र नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया – जब व्यक्ति गिरता है, तब उसके गिरने की कोई सीमा नहीं रह जाती है। हमने तो बहुतों को पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के आगे बिन बुलाए मेहमान की तरह जाते हुए देखा है। राकेश नाम के एक यूज़र ने लिखा – नीचता की कोई हद नहीं है। एक अन्य ट्विटर यूज़र द्वारा लिखा गया कि कितना गिरोगे शिवराज जी, भारत को जोड़ने वाली यात्रा से भी नफरत कर रहे हो, आप देश प्रेमी नहीं बल्कि कुर्सी प्रेमी हो।
अक्षय जैन नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया कि यात्रा खत्म इंदौर में, अब ये कचरा है…और इंदौर में कचरा नहीं रखा जाता सड़क पर। @yogirajunath01 नाम के एक यूज़र द्वारा लिखा गया कि मामा के राज में कचरा फैलाना मना है इसलिए बैनर हटाया जा रहा है, बाकी इस यात्रा से मिलना कुछ नहीं लेकिन जारी रखो। देव नाम एक एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया,”शिवराज सिंह चौहान जी समय बदलते दैर नहीं लगती। आप बैनर होर्डिंग उखाड़ो, मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ कर फेंक देगी।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इस मसले को लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए थे। जहां उनकी मुलाकात निगमायुक्त प्रतिभा पाल से नहीं हो पाई। हालाकिं मेयर और निगमायुक्त ने दिग्विजय सिंह से फ़ोन पर बात की। इस बात बातचीत के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा के बैनर-पोस्टर सड़कों से नहीं हटाए जाएंगे।