सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का 6 अक्टूबर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बैरिकेट पर बैलेंस बनाकर चढ़ते हैं और उनके हाथ में तिरंगा है और वह बैरिकेट के ऊपर खड़े होकर पहले तिरंगा फहराते हैं और फिर प्रदर्शनकारियों की तरफ हाथ हिलाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 6 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के उस प्रदर्शन का है, जिसमें विपक्षी सांसद चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इसी दौरान राहुल गांधी इन बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और वहीं से उन्होंने तिरंगा लहराया । इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

वीडियो में ऐसा क्या है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है?

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के बाद में एक वीडियो को अपने Instagram पर Reel के रूप में शेयर किया। खास बात यह थी कि वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर रॉक बैंड Led Zeppelin का गाना सुनाई दे रहा था। इस गाने की वजह से ये वीडियो  सामान्य राजनीतिक प्रदर्शन के वीडियो से अलग नजर आया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट किए जाने के करीब तीन घंटे बाद राहुल गांधी की इस Reel को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

Led Zeppelin कहा का वीडियो है जिसे राहुल ने सुना

Led Zeppelin ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड था, जिसमें  कई स्टार शामिल थे। इसमें शामिल स्टार्स में Jimmy Page (गिटार), Robert Plant (वोकल), John Paul Jones (बेस, कीबोर्ड) और John Bonham (ड्रम्स) शामिल थे। बैंड को 1960s के अंत और 1970s में रॉक म्यूजिक की दिशा बदलने वाले प्रमुख बैंड्स में माना जाता है। Rock & Roll Hall of Fame के मुताबिक उनके संगीत में ब्लूज़, Celtic folk, soul और अलग-अलग तरह के riffs का मिश्रण था।

आखिर किस बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाणेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर कई गड़बड़ियां है । प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कई विपक्षी नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे।

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

Reuters के मुताबिक प्रदर्शन कई घंटे तक चला। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी के बैरिकेड पर चढ़ने वाला वीडियो और उसके बाद की Instagram Reel ने इस पूरे प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर खासा चर्चित बना दिया।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर तैयार की गई है।