scorecardresearch

AAP सांसद राघव चड्डा संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा, वायरल हो रहा है वीडियो

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स कई तरह के कयास लगाते नजर आ रहे हैं।

AAP MP Raghav Chadha| Raghav Chadha Parineeti Chopra| Parineeti Chopra Viral Photo AAP MP|
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ आप सांसद राघव चड्डा (वीडियोग्रैब- वायरल वीडियो)।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की मुलाकात का वडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राघव और परिणीति एक रेस्टोरेंट के बाहर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आये दोनों वीडियो में राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर ही देखे गए। इन दोनों चर्चित लोगों का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

राघव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का वीडियो वायरल

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा डिनर के समय एक ही लुक में भी नजर आ रहे थे। दोनों ने ही सफ़ेद शर्ट पहन रखी थी। बता दें कि वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा रेस्टोरेंट के बाहर आते हैं तो पाराजी ने फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया। पोज़ देने के बजाय राघव चड्डा कार में जाकर बैठ जाते हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा पोज़ देती हैं और बाय करते हुए राघव के साथ कार से आगे बढ़ जाती हैं।

सोशल मीडिया पर इन दोनों के इस लोक को लेकर भी कई तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों ने सवाल पूछा कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, कुछ लोगों ने तो यह भी पूछना शुरू कर दिया कि कहीं परिणीति चोपड़ा भी तो राजनीति में नहीं आना चाहती हैं? गौरतलब है कि हाल में ही दोनों को लंदन में इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से भी सम्मानित किया गया था।

यहां से पढ़े हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा

बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाली परिणीति चोपड़ा ने अपनी स्कूलिंग अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से की। वहां से उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की।

वहीं, दिल्ली में जन्में राघव चड्डा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से हुई। जिसके बाद उन्होंने स्नातक के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के वेंकटेश्वर कॉलेज को चुना। राघव चड्डा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA की डिग्री भी हासिल की। जानकारी के लिए बता दें कि राघव चड्डा इंस्टाग्राम पर केवल 46 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें फ़िल्मी दुनिया से परिणीति चोपड़ा और गुल पनाग शामिल हैं।

पढें ट्रेंडिंग (Trending News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 24-03-2023 at 10:30 IST