दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) अधिकारी चर्चा में आ गए हैं। हुआ यूं कि ‘छोटा चेतन’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर निखिल वर्मा को अधिकारी अपनी गोद में उठाकर हिरासत में ले रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही इस वीडियो में दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अधिकारी को पूकी (प्यारा) बताया है। वीडियो में यूट्यूबर निखिल वर्मा विरोध-प्रदर्शन करते दिख रहे हैं तभी RAF अधिकारी वहां आते हैं और ‘छोटा चेतन’ को अपनी गोद में उठाकर किनारे ले जाते हैं, इस समय अधिकारी यूट्यूबर से एक सवाल भी पूछ रहे हैं, जिसका निखिल जवाब भी दे रहे हैं, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधिकारी का उन्हें हिरासत में लेने का सौम्य तरीका और उनकी हल्की-फुल्की बातचीत देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स इस पल को “पूकी” (pookie) व्यवहार कह रहे हैं। दरअसल, 10 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के पास निखिल को तब हिरासत में ले लिया गया, जब पुलिसकर्मी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे।

बच्चे को पीठ पर बांधकर पेट्रोल भरती दिखी महिला, वीडियो देख लोगों ने मां के जज्बे को किया सलाम- बताया सच्ची योद्धा

अधिकारी ने पीछा कर पकड़ा

यूट्यूबर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें कनॉट प्लेस की गलियों में भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि पुलिस अधिकारी उनका पीछा कर रहे हैं। आखिर में RAF के एक अधिकारी ने ‘छोटा चेतन’ को जब पकड़ा तो उसने उस स्थिति को बहुत ही सहजता से लिया। अधिकारी ने उन्हें गोद में उठाया और ले जाने लगे जिस पर निखिल ने कहा, “आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया।”

RAF जवान और यूट्यूबर छोटा चेतन की बातचीत वायरल

अधिकारी ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में उससे पूछा, “तुम तो बहुत वायरल हो रहे हो, है ना?” इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और फिर अधिकारी ने निखिल को नीचे उतारा और मुस्कुराते हुए अपने साथियों की ओर मुड़कर कहा, “इसे तो हिरासत में ले लिया गया है।”

यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच चर्चा में आ गया और कई लोगों ने उस पल के स्क्रीनशॉट शेयर किए। बहुत से लोगों को अफ़सर के हाव-भाव और जिस तरह से उन्होंने निखिल को उठाया था, वह देखकर मज़ा आया। उन्होंने इस बातचीत को “प्यारा” (pookie) व्यवहार बताया। इसके बाद जब पत्रकार निखिल के पास उनका अनुभव जानने के लिए पहुंचे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “पुलिस ने बड़े प्यार से पकड़ा है।”

जिंदा रहने की कीमत चुकानी… 95 हजार की नौकरी गई तो बदला मां-बाप का व्यवहार, दुखी बेटे ने शेयर की कहानी, लोगों ने कहा- ‘कड़वा सच’

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…