सोशल मीडिया पर इन दिनों थाईलैंड की महारानी सुथिदा (Queen Suthida) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़ाकू विमान के कॉकपिट में नजर आ रही हैं। कई दावों में कहा जा रहा है कि महारानी ने ‘अकेले’ फाइटर जेट उड़ाकर इतिहास रचा है। कॉकपिट से सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है। थाईलैंड की रानी सुथिदा (Queen Suthida) को लड़ाकू विमान उड़ाते देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग महारानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रानी सुथिदा ने पहली बार अकेले ग्रिपेन (Gripen) फाइटर जेट उड़ाया। 8 अक्टूबर को थाईलैंड के सूरत थानी में हुई इस उड़ान की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। आसमान में लड़ाकू विमान उड़ाती रानी का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। रानी सुथिदा की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय थाई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली और एकमात्र रानी हैं।

किस विमान में बैठी है रानी सुथिदा

रानी सुथिदा एक ऐसे आधुनिक लड़ाकू विमान में बैठी है जिसे ग्रिपेन कहा जाता है। इस विमान को उड़ाना सामान्य विमान उड़ाने से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण होता है। रानी की उड़ान से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनकी विमान उड़ाने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं।

रानी को पहले से है विमान उड़ाने का अनुभव

रानी सुथिदा को विमान उड़ाने का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। Bangkok Post की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मई 2010 में पायलट का प्रशिक्षण पूरा किया था जिसके बाद उन्होंने कई तरह के विमान उड़ाए। उनकी विमान यात्रा के अनुभव की बात करें तो उन्हें कुल 1,188.48 घंटे की उड़ान का अनुभव रहा है। उनकी हालिया फाइटर जेट उड़ान इसी लंबे विमानन अनुभव का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।

“https://x.com/awkwardgoogle/status/2108356974244921550?ref_src=twsrc%5Etfw&#8221;>October 9, 2026</a></blockquote> <script async src=”https://platform.x.com/widgets.js&#8221;

सोशल मीडिया पर रानी सुथिदा पर कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रानी के इस कारनामे को शानदार बताते हुए उनकी तारीफ की और Queen behaviour” कहा। कुछ लोगों ने रानी के फाइटर जेट अकेले उड़ाने के उनके आत्मविश्वास और हुनर को दमदार बताया। वहीं कुछ लोगों की प्रतिक्रिया ऐसी भी रही..“क्या ये सच में थाईलैंड की रानी हैं? कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई कि वह सिर्फ रानी की उपाधि नहीं रखतीं, बल्कि वास्तव में फाइटर जेट उड़ा रही हैं। कुछ यूजर्स ने रानी की उम्र बताते हुए भी टिप्पणी की। 48 साल की उम्र में ऐसा कारनामा! रानी की उम्र का जिक्र करते हुए भी लोगों ने उनकी उपलब्धि पर आश्चर्य जताया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने सवाल उठाएं। जहां कई यूजर्स ने रानी की तारीफ की तो वहीं कुछ ने शाही परिवार के खर्च और जनता के पैसे के इस्तेमाल पर आलोचनात्मक टिप्पणियां भी कीं।

कौन हैं थाईलैंड की रानी सुथिदा?

आपको बता दें कि रानी सुथिदा बज्रसुधाबिमललक्ष्णा का जन्म 3 जून 1978 को थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हाट याई जिले में हुआ था। उन्होंने बैंकॉक स्थित असम्पशन यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन आर्ट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके करियर की शुरुआत विमानन क्षेत्र से हुई थी। उन्होंने 2000 से 2003 के बीच JAL एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया। इसके बाद वह थाई एयरवेज इंटरनेशनल से जुड़ीं और 2008 तक वहां काम किया। बाद में उन्होंने शाही सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दीं। समय के साथ उनकी जिम्मेदारियां बढ़ती गईं और उन्होंने रॉयल सिक्योरिटी कमांड में वरिष्ठ पदों पर भी काम किया।

2019 में बनीं थाईलैंड की रानी

थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने 2019 में सुथिदा को रानी नियुक्त किया था। उसी साल राजा का आधिकारिक राज्याभिषेक भी हुआ। इसके बाद से रानी सुथिदा शाही कार्यक्रमों और सार्वजनिक गतिविधियों में नजर आती रही हैं। इस साल मार्च में भी शाही दंपती उस समय चर्चा में आया था, जब लाओस की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों के साथ विमान में उड़ान भरने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। अब फाइटर जेट की अकेले उड़ान भरने का उनका वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी पर आधारित है। रानी के फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली और एकमात्र रानी होने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।