Pregnant Woman Shows Off Baby Bump While Dancing Video: प्रेग्नेंट महिला ने बेबी शॉवर में हील पहनकर इतना जबरदस्त डांस किया है कि उसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है। बेबी शॉवर हमारी परंपरा है, इसमें घर को फूलों से सजाते हैं। जिसमें पति के साथ फोटो खिंचवाना और बड़ों से आशीर्वाद लेना और गर्भवती महिला की गोद भरकर उसके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देना ये बेबी शॉवर की रस्में हैं। ये खास समारोह आमतौर पर प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में किया जाता है।
फिलहाल ऐसी ही एक गर्भवती महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बहुत खूबसूरती से डांस करके सबको हैरान कर दिया है। न्यूयॉर्क की डिजिटल क्रिएटर सिल्वरी शाह ने जनवरी महीने में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ ‘बेबी शॉवर’ का कार्यक्रम मनाया था। गुलाबी रंग का आउटफिट पहनकर, सिल्वरी ने 1990 की फिल्म ‘सैलाब’ के माधुरी दीक्षित के गाने ‘हमको आज कल है इंतजार’ पर डांस किया। स्टेज के बीच में आकर उन्होंने बहुत ही बढ़िया तरीके से ठुमके लगाए और गाने की ओरिजिनल कोरियोग्राफी से मिलते-जुलते खूबसूरत स्टेप्स भी किए। यह अब वायरल हो गया है जिसे दो मिलियन लोगों ने देखा है।
उनका ये डांस देखकर दोस्तों और परिवार वालों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों कमेंट्स मिले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो @silvery_shah इस इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग वीडियो देखकर कमेंट कर रहे हैं –
“जबरदस्त, हील्स पहनकर भी डांस किया”,
वीडियो में लोगों ने कमेंट किया “दीदी, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई लेकिन हील्स पहनकर ऐसे डांस करते समय खुद का और बच्चे का ध्यान रखना चाहिए, औरत की जिंदगी का ये आनंद वाकई अलग होता है”। “ये बहुत ही प्यारा है! अपने होने वाले बच्चे के लिए भावनाएं जताने का ये बहुत सुंदर तरीका है”।
कई लोगों को ये वीडियो पसंद आया, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी में डांस समेत कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते समय सावधानी जरूरी है। आमतौर पर गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें और गिरने या चोट लगने का खतरा पैदा करने वाली हरकतें न करें।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
