पिटबुल कुत्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है, घटना पटियाला का है जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे। वहां गेट खोलते ही मालिक के खूंखार कुत्ते पिटबुल ने उन पर हमला बोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पिटबुल को पालने को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है, चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
असल में पटियाला में एक दंपति को मकान खरीदना थे वे डीलर के साथ प्रापर्टी देखने गए थे। वे वहां पहुंचे और जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर ने दरवाजा खोला तुरंत ही मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया। पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया और उन्हें जमीन पर गिराकर लगातार काटता रहा, पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला बोल दिया। यह वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों के भीतर गुस्सा है।
बचाने में लगे रहे लोग कुत्ता काटता रहा
इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया। दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए। पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं।
लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी। फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बीते साल लखनऊ में तो पिटबुल ने अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन को मार डाला था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने जमकर कमेंट किया है। एक ने कहा है कि इसके मालिक पर मुकदमा होना चाहिए और जुर्माना भी। वहीं दूसरे ने कहा कि स्वयं डीजीपी को संज्ञान लेकर इस कुत्ते के मालिक के ऊपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
एक अन्य ने कहा कि खतरनाक कुत्ते रखने वाले बहादुर नहीं होते बल्कि डरपोक होते हैं जिन्हें हमेशा चोरों का डर लगा रहता है और दयालु भी होते क्यूंकि इन्हें इस बात से कुछ लेना देना नहीं होता कि कुत्ते से दूसरों की हिफाज़त कैसे की जाए बल्कि इनको चिंता इस बात की होती है कि इनके कुत्ते को कोई कुत्ता न बोल दे।
तीसरे का कहना है कि पिटबुल भारत में बैन है फिर लोग पाल कैसे रहे हैं यह बहुत खतरनाक कुत्ते की प्रजाति है इसका जबड़ा लॉक हो जाता है, ये भाग्यशाली थे इसका जबड़ा लॉक नहीं हुआ वरना बहुत खौफ नाक मंजर हो सकता था।
अन्य ने कहा कि एक जानवर आखिर जानवर ही होता है इसलिए इन्हें जानवर कहा जाता है इसी तरह के हादसे रोज होते हैं ज्यादा बच्चों के साथ। अब कोई कुत्ता प्रेमी इनकी तरफदारी करे तो मेरा उनसे यही कहना है कि अरे अगर इतना तकलीफ है तो फिर घर में ले जाकर रखो। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है।
यह भी पढ़ें- मरे हुए बच्चे को सीने से लगाए 6 दिन तक तैरती रही मां डॉल्फिन, झुंड ने नहीं छोड़ा साथ; वीडियो देख रो पड़े लोग
फ्रैगल अपने दो हफ्ते के मरे हुए बच्चे को 6 दिन तक हिंद महासागर में अपने साथ लेकर तैरती देखी गई। एक पल के लिए भी उसने अपने बच्चे को छोड़ा नहीं। इसके पहले भी डॉल्फिन फ्रैगल के साथ बहुत बुरा हो चुका है वह इस दर्द को पहले भी महसूस कर चुकी है, वह इसी तकलीफ से पहले भी टूट चुकी है। रिसर्चर्स के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है फ्रैगल इससे पहले भी अपने 4 बच्चे खो चुकी है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
