कहते हैं कि हुनर किसी पहचान या बड़े मंच का मोहताज नहीं होता, बस उसे सामने आने का एक मौका चाहिए। कभी-कभी यही हुनर ऐसी जगह देखने को मिल जाता है, जहां उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी धूल से ढके कार के शीशे पर अपनी उंगलियों से ऐसी शानदार कलाकारी करता नजर आता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं।
जिस धूल भरे शीशे को लोग साफ करके छोड़ देते हैं, वही इस कलाकार के हाथों में कैनवास बन जाता है। उसकी उंगलियां चलती हैं और देखते ही देखते धूल पर उभरने लगती है Anime Art की खूबसूरत तस्वीर। अब इसी अनोखे हुनर की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। उसके हाथों की स्थिरता और बारीकियों पर पकड़ देखकर लोग हैरान हैं। काम के दौरान का एक साधारण-सा पल अब इस बात की याद दिला रहा है कि हुनर किसी भी जगह और किसी भी हालात में सामने आ सकता है।
धूल भरा शीशा बना कैनवास
फोटो में पेट्रोल पंप कर्मचारी कार के पिछले शीशे पर जमी धूल के ऊपर अपनी उंगली से चित्र बनाता दिखाई देता है। धैर्य और सटीकता के साथ वो उस सतह को एनीमे से प्रेरित कलाकृति में बदल देता है, जिसे आमतौर पर लोग बिना ध्यान दिए साफ कर देते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात उसकी सादगी है। कर्मचारी के पास न कोई खास पेंटिंग उपकरण है और न ही कोई महंगा सामान। कलाकार ने सिर्फ अपनी उंगली और धूल भरे शीशे की मदद से ऐसी कलाकृति बना देता है, जिसे देखकर लोग दोबारा गौर करने पर मजबूर हो जाते हैं।
इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों बार देखा जा चुका है और लोग कर्मचारी के हुनर की तारीफ कर रहे हैं। कभी-कभी जिंदगी आपका हुनर नहीं छीनती, बस उसे इस्तेमाल करने की जगह बदल देती है। इस फोटो को LinkedIn पर शेयर किए जाने के बाद लोगों का और भी ज्यादा ध्यान मिला है। इसे हिमांशी मिश्रा ने इस कैप्शन के साथ साझा किया, “कभी-कभी जिंदगी आपका हुनर नहीं छीनती। बस वह जगह बदल देती है, जहां आप उसका इस्तेमाल कर पाते हैं।
फोटो कैप्शन क्या ज़ाहिर करता है?
हिमांशी मिश्रा ने फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन दिया है..”कभी-कभी जिंदगी आपका हुनर नहीं छीनती, बस वह जगह बदल देती है, जहां आप उसका इस्तेमाल कर पाते हैं। इस कैप्शन से साफ ज़ाहिर होता है कि लोग किसी व्यक्ति की प्रतिभा को उसके पेशे, योग्यता या सार्वजनिक उपलब्धियों के आधार पर आंकते हैं, लेकिन रचनात्मक हुनर हमेशा किसी व्यक्ति की नौकरी या पद के दायरे तक सीमित नहीं रहता। कोई भी इंसान दिन का ज्यादा समय रोजमर्रा के कामों में बिता सकता है, लेकिन उसके अंदर छुपी प्रतिभा किसी हालात और मौके की मोहताज नहीं होती।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने छुआ दिल?
हिमांशी मिश्रा के सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पेट्रोल पंप पर काम कर रहे इस कर्मचारियों के हुनर की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि लोग किसी व्यक्ति की प्रतिभा को पहचानने से पहले उसके काम को देखते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने इस वीडियो को अपने अनुभव से जोड़ते हुए कलाकार को हार न मानने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कलाकृति को धोकर मिटाने की मुश्किल पर मजाक किया, जबकि दूसरे ने इस पूरे मामले को दुखद बताया। इन प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि लोगों को सिर्फ धूल पर बनी तस्वीर ने प्रभावित नहीं किया। इस बात ने भी उनका ध्यान खींचा कि एक प्रतिभाशाली कलाकार अपने रचनात्मक हुनर से अलग किसी दूसरे काम में दिन बिता रहा है, जहां उसकी कला को पहचान मिलने के मौके सीमित हों।
सोशल मीडिया ने कैसे दी कलाकार के हुनर को तर्जी
सोशल मीडिया आज उन लोगों के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बन गया है, जिन्हें आमतौर पर अपनी कला दिखाने के मौके नहीं मिलते। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले इस कर्मचारी की धूल भरे शीशे पर बनाई गई एनीमे आर्ट इसका उदाहरण है। LinkedIn पर वीडियो शेयर होने के बाद लोगों ने उसकी कलाकारी की तारीफ की और उसके हुनर को पहचानने की जरूरत पर जोर दिया। इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर भी मजबूर किया कि किसी व्यक्ति की पहचान सिर्फ उसके पेशे से नहीं होनी चाहिए। सोशल मीडिया की मदद से कई बार ऐसे हुनर को भी बड़ी पहचान मिल जाती है, जिन्हें पहले बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन कमेंट सेक्शन में मिलने वाली तारीफ अपने आप में किसी व्यक्ति के लिए काम या करियर के अवसर की गारंटी नहीं होती।
डिस्क्लेमर: इस वीडियो के मूल स्रोत और इसे बनाने वाले व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
