Happy Birthday Viral Video: पेइंग गेस्ट की लड़कियों ने अपनी कुक को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देकर हैरान कर दिया। एक आम काम का दिन सोचकर पीजी आई कुक का दिन तब खास बन गया जब लड़कियों के ग्रुप ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने उनसे केट कटवाई और गिफ्ट भी दिए। यह सब देखकर वो अभिभूत हो गईं। अब इस प्यारे पल का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

बर्थडे सरप्राइज ने किया भावुक

वीडियो जिसे एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि कुछ लड़कियां एक कमरे का दरवाजा खोलती हैं, जिससे एक महिला अंदर आती है। उनके हाव-भाव से स्पष्ट दिख रहा है कि वो कंफ्यूज हैं कि आखिर लड़कियों ने उन्हें वहां क्यों बुलाया है। हालांकि, जल्द ही कंफ्यूजन खुशी में बदल जाती है।

फावड़े पर खाना लेकर आया वेटर, Viral Video ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, यूजर्स बोले – यह आधुनिकता नहीं अन्न का अपमान है

वीडियो में आगे कुक को केक काटते, उसके खाते और लड़कियों को खिलाते और जन्मजिन पर मिले तोहफों को अनरैप करते दिखाया गया है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। साथ ही सरप्राइज से वो थोड़ा भावुक भी नजर आ रही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो ने यूजर्स का दिल छू लिया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने छात्राओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे पल पल ही बताते हैं कि बतौर इंसान हम कितने अमीर हैं। यह दुनिया जिसमें हम कुछ भी हो सकते हैं, हम एक दयालु और उदारहृदय इंसान होना चुनते हैं। ना केवल अपने लिए बल्कि अपने आस पास के लोगों के लिए भी।

62वें जन्मदिन पर बेटे ने पिता को दिया अनमोल तोहफा, स्कूल के दोस्तों से कराई सालों बाद मुलाकात, दिल छू रहा Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “इंसानियत का यही मतलब है.. कोई पैसा इन पलों को नहीं खरीद सकता।” दूसरे यूजर ने कहा, “कुक यह पक्का करेगा कि जब तक ये लड़कियां यहां हैं, उन्हें स्वादिष्ट खाना परोसा जाए।” तीसरे यूजर ने कहा, “वह बहुत खुश दिख रही है; ऐसा लगता है कि उसके लिए पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “स्टूडेंट्स ने अपने कुक का जन्मदिन बहुत प्यार और गर्मजोशी से मनाया। सच में दिल को छू लेने वाला।” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं।