Digha Ghat Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर दीघा घाट पर गंगा नदी में दो लोग डूब गए, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और इमरजेंसी सेवाओं ने शव की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि इतने सारे लोगों के मौजूद होने के बावजूद, किसी भी आम नागरिक ने डूब रहे बचाने की कोशिश में नदी में उतरने की हिम्मत नहीं की।
हालांकि, घटना के कुछ ही देर बाद, तारा कुमारी नाम की एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल ने उन लोगों को ढूंढने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उनके इस काम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब महिला कानस्टेबल की बहादूरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह यूनिफॉर्म में पानी में उतरकर उस जगह की तलाश करती दिख रही हैं, जहां उन लोगों को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान गार्ड बाबू, 50 साल और धनंजय कुमार, 30 साल के रूप में हुई है। दोनों गया जिले के चाकन पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले थे।
यहां देखें वायरल वीडियो –
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक वे माघ पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक स्नान में हिस्सा लेने के लिए पटना आए थे और माना जा रहा है कि वे घाट पर पानी की गहराई और बहाव से अनजान थे।
अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लोग पवित्र डुबकी लगाने के लिए नदी में उतरे थे और गहरे पानी में बह गए। चश्मदीदों ने शोर मचाया, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले किसी भी आम नागरिक ने तुरंत बचाने की कोशिश नहीं की।
स्थानीय पुलिस, गोताखोर और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमों ने शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों और आने-जाने वालों से नदी में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, और अप्रत्याशित बहाव और अचानक गहराई में बदलाव के बारे में चेतावनी दी है।
