Wedding Funny Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है। बदलते समय में शादी के ट्रेंड भी बदल गए हैं। अब शादी केवल रस्मों और वैदिक रीति-रिवाजों का कार्यक्रम नहीं रहा है। अब शादी में मोर्डन ट्रेडिशन का तड़का लग गया है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदार तक कार्यक्रम में सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करते दिखते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। यूजर्स इन वीडियो को पसंद भी खूब करते हैं।

इनदिनों भी सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो ने यूजर्स ने हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो दुल्हन के ड्रामेटिक एंट्री की है। विभिन्न यूजर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की ड्रीमी एंट्री हो रही है। उधर, दुल्हा भी अपनी जीवनसंगिनी का स्वागत करने में लगा हुआ है।

बिटिया ने दिया सरप्राइज गिफ्ट तो भर आईं पापा की आंखें, तोहफा लेने से करने लगे मना, Viral Video देख यूजर्स हो गए भावुक

वीडियो में आगे दिखाया है कि दुल्हन दूल्हे की ओर धीरे-धीरे बढ़ती है। स्टेज पर पहुंचने पर दोनों एक-दूसरे को हग करते हैं। इसके बाद दूल्हा जैसे ही दुल्हन को चूमने वाला होता है, पंडित जी की एंट्री हो जाती है। पंडित जी दोनों को ऐसा करने से रोक देते हैं। साथ ही एंट्री शूट कर रहे कैमरामैन को भी फटकार लगाते हैं। इधर, यह सब देख दूल्हा-दुल्हन असहज हो जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो ने यूजर्स को दो धड़ों में बांट दिया है। कुछ लोग पंडित जी के व्यवहार को सही बता रहे। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट को बर्बाद कर दिया है। उनका कहना है कि यह कैसे देश में हम रह रहे हैं जहां पब्लिक में लोग यूरिन कर सकते हैं पर किस नहीं।

खेत में घुस आया था सांप, बच्चे ने एक हाथ से पकड़ कर उछाला, हर वार को किया नाकाम, धड़कनें तेज कर देगा यह Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मेरी सोच पुरानी नहीं है, लेकिन मुझे नहीं पता कि भारत में लोग वेस्टर्न कल्चर को इतना नॉर्मल क्यों मान रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि आपको जो पसंद है वह न करें, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें नॉर्मल नहीं मानना ​​चाहिए।
आप क्या सोचते हैं?” दूसरे यूजर ने कहा, “सही किया, कुछ चीजें प्राइवेट में ही करनी चाहिए।”

तीसरे यूजर ने कहा, “खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया और संस्कृति को बचाया, लेकिन माता-पिता ने पहले इसकी इजाज़त कैसे दी?? उन्हें हिंदू + ईसाई चाहिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “यह उनकी पर्सनल पसंद है, एक पर्सनल इवेंट है। पंडित जी और जो व्यक्ति रिकॉर्डिंग करके उनकी प्राइवेसी में दखल दे रहा है, दोनों गलत हैं।” आपको क्या लगता है, कमेंट करके बताएं।