Greater Noida Woman Viral Video: ग्रेटर नोएडा में एक हाई सोसाइटी के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुई तीखी बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर हुई बहस के दौरान लगातार गाली-गलौज करती दिख रही है। यह घटना सोसाइटी के पार्किंग एरिया में हुई।

झगड़े को अपने फोन में रिकॉर्ड किया

रिपोर्ट्स के अनुसार घटना मंगलवार की है। आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में विवाद तब शुरू हुआ जब निवासियों ने उस महिला पर आपत्ति जताई जिसने अपने पालतू कुत्ते को कॉमन एरिया में शौच करवाया था। इसके बाद कहा-सुनी हुई जो एक गाली गलौज वाले झगड़े में बदल गई, जिसमें महिला ने बार-बार सोसाइटी में रहने वाले लोगों को गाली दी और पूरे झगड़े को अपने फोन में रिकॉर्ड भी किया।

वीडियो में एक लाल रंग के कपड़े पहने महिला एक हाथ में अपना पालतू कुत्ता पकड़े हुए है और दूसरे हाथ से फोन इस्तेमाल कर रही है। वह आस-पास खड़े निवासियों पर चिल्लाते हुए बहस को रिकॉर्ड करती हुई दिख रही है। जैसे-जैसे बात और बिगड़ती है, उसे गाली-गलौज करते और अपने आस-पास के लोगों को चुनौती देते हुए सुना जा सकता है।

असम : दीवान से किशोरी को किया रेस्क्यू, सात साल की उम्र से बंधक बनाकर करा रहे थे काम, पड़ोसियों की शिकायत पर एक्शन

महिला को गाली देते हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मारेगा? मेरे कुत्ते को मारेगा? मेरे कुत्ते को मारकर बताएगा तू?” मौके पर मौजूद एक और महिला उसका फोन छीनने की कोशिश करती है, लेकिन झगड़ा और बढ़ जाता है और वह भी गाली-गलौज का शिकार हो जाती है।

महिला रिकॉर्डिंग जारी रखती है और उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, “जा लाइव है तू। 50,000 लोगों के सामने लाइव है तू।” इधर, सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी उसे बार-बार शांत होने के लिए कहते दिख रहे हैं, लेकिन वह चिल्लाती रही और बहस करती रही। यह क्लिप ऑनलाइन काफी वायरल हो गई और कई यूजर्स ने वीडियो में दिखाए गए व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बिहार : भागलपुर में पुलिस वाले ने बचा ली दो-दो जिंदगियां, मासूम संग खुदकुशी करने गई महिला को रोका

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वह कितनी बेवकूफ है। देखो यह बेवकूफ कैसी भाषा इस्तेमाल कर रही है। बहुत बेवकूफ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कुत्ते के लिए जब इतना प्यार बढ़ जाएगा तो फिर इंसान की गरिमा पाताल में ही जाएगी। इस मॉडर्न दौर में जिसे घर में रखना है उसे विद्याश्रम में रखते हैं और जिसे रोड पर होना चाहिए वह बेड पर है। इस महिला के संस्कार इतने उच्च स्तर के हैं कि आम आदमी सुनकर शर्मा जाए।”