नोएडा सेक्टर-18 में स्थित DLF मॉल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार को मॉल के स्टोर में तैनात सिक्योरिटी वालों ने एक महिला को कथित रूप से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को सिक्योरिटी गार्ड्स ने घी और रिफाइंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

आरोप है कि महिला ने बिना बिल चुकाए ही घी और रिफाइंड के डिब्बे अपने बैग में रख लिए और स्टोर से बाहर निकल गई। इसके बाद स्टाफ को जब सामान कम लगा तो उन्होंने तुरंत CCTV फुटेज चेक की और फिर महिला को रोक लिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मॉल की सिक्योरिटी टीम एक महिला को पकड़कर ले जा रही है, साथ ही कर्मचार घी और रिफाइन दिखा रहा है। वीडियो में महिला को मुंह छिपाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, लोगों का कहना है कि देखने में तो महिला किसी सभ्य घर की लग रही है, फिऱ ये भला क्या मामला है। वीडियो में स्टाफ का कहना है कि पहले भी स्टोर से इस तरह सामान गायब हुआ है, इसके बाद वहां हंगामा मच गया।

भगवान ने खुद सजाया है, जीत पक्की! इंटरव्यू से पहले पिता ने बेटे का कोट ठीक किया, बाल संवारे और… VIDEO देख आएगी पापा की याद

बिना पैसे दिए ले जा रही थी सामान

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला ने मॉल के एक स्टोर से बिना पैसे दिए ही घी और रिफाइंड के डिब्बे ले लिए थे। हालांकि, बाद में महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया और दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया मगर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Le Marche स्टोर से गायब किया था सामान?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीन पार्ट की सीरीज में शेयर किए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि मॉल के स्टाफ ने कथित तौर पर महिला को Le Marche स्टोर से सामान गायब करते हुए पकड़ा। गार्ड्स महिला को पकड़कर दोबारा स्टोर के अंदर ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सीसीटीवी से पकड़ी गई चोरी

स्टोर के स्टाफ का दावा था कि महिला बिना पैसे दिए स्टोर से सामान लेकर बाहर चली गई थी। इसके बाद सिक्योरिटी टीम ने CCTV फुटेज चेक कर महिला की पहचान की और उसे रोक लिया। वीडियो में पहले भी स्टोर से सामान चोरी होने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद भी हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को बस में ले जा रही थी पुलिस, चाबियां छीनकर भाग गई महिला- VIDEO VIRAL

पेमेंट कराने के बाद शांत हो गया मामला

DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक, महिला के ऊपर किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने सामान का बिल भुगतान कर दिया। पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। बिल का भुगतान करने के बाद महिला मौके से चली गई। पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…

नोट- महिला की गोपनियता बनाए रखने के लिए हमने वीडियो शेयर नहीं की है, यह आर्टिकल वायरल वीडियो पर आधारित है, जनसत्ता स्वतंत्र रूप से इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।