बाइक और कार टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओला, ऊबर और रैपिडो के अभी तक आपने एक से बढ़कर एक किस्से सुने होंगे। अक्सर लड़कियों का इन कंपनियों के राइडर के साथ एक्सपीरियंस खराब रहता है। ओला, ऊबर और रैपिडो के राइडर अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या फिर गलत तरह के व्यवहार की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक लिंक्डइन पोस्ट में नोएडा की एक महिला ने अपना अनुभव शेयर किया जिससे वह काफी डर गई थीं।

बाइक की जगह कार लेकर आया राइडर

मोनी शांडिल्य नाम की महिला ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया है कि उन्होंने नोएडा में रैपिडो बाइक बुक की, लेकिन जब राइडर आया तो वह कार लेकर आया और महिला को बार-बार कार में बैठने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, यह घटना देर रात की है। महिला ने इसकी शिकायत कंपनी से और कंपनी ने उस राइडर के अकाउंट पर एक्शन लिया। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है।

नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन की है घटना

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर 16 में मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास रात करीब 11 बजे की है। महिला ने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी, ऐप पर हीरो स्प्लेंडर और राइडर का नाम अनमोल मिश्रा दिखा रहा था। कुछ देर के इंतजार के बाद जब राइडर वहां पहुंचा तो उसके पास बाइक की जगह मारुति रिट्ज कार थी। मोनी ने लिखा कि वह पहले तो कन्फ्यूज हुई कि ऐसा कैसे हो सकता है, मैंने तो बाइक बुक की थी, लेकिन ये कैब कैसे आ गई?

राइडर ने लड़की से कार में बैठने की जिद की

मोना शांडिल्य के मुताबिक, कार के अंदर जो आदमी था, वह वही शख्स था जिससे वह फोन पर बात कर रही थी, लेकिन उसका लुक ऐप पर राइडर की प्रोफाइल पिक्चर से मेल नहीं खा रहा था। मोने आगे लिखा है कि उस शख्स ने कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई थी और वह इसलिए कार में आया है। मोनी ने बताया कि राइडर ने मुझे बार-बार कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। वह जिद करता रहा, उस समय मैं डर गई और उस पर चिल्लाने लगी।

रेवती सुले के रिसेप्शन में रत्नागिरी के मिथिलेश देसाई की चर्चा, सीधे पीएम मोदी से की बात, आखिर कौन हैं ये ‘कटहल किंग’

जाने के बाद भी उसने राइड नहीं की कैंसिल

महिला के इस रिएक्शन को देखने को आखिरकार उस आदमी ने कहा कि ठीक है मैं जा रहा हूं और मैं ही राइड कैंसिल कर देता हूं। हालांकि मोनी ने बताया कि जाने के बाद भी उसने बुकिंग कैंसिल नहीं की थी, फिर मैंने ही बुकिंग को कैंसिल किया। महिला ने आगे बताया कि इस घटना ने उसे डरा दिया और उस दिन वह बस सुरक्षित घर पहुंचने के बारे में सोच रही थी। लड़की ने इस मामले में रैपिडो से उस राइडर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस घटना पर रैपिडो का रिएक्शन

मोनी शांडिल्य की इस पोस्ट पर रैपिडो सपोर्ट ने जवाब देते हुए कहा है कि शिकायत की गंभीरता को समझा जा सकता है। कंपनी ने कहा, “कृपया भरोसा रखें कि ऐसा व्यवहार किसी भी हालत में मंजूर नहीं है और यह उन सर्विस स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है जिन्हें हम बनाए रखने की कोशिश करते हैं।”

यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी

फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…