नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में 1000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। हर तरफ तबाही का मंजर है, लेकिन उस मंजर के बीच नुवाकोट में एक ग्रीन हाउस का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जो इन दिनों केंद्र का विषय बना हुआ है। यह ग्रीन हाउस इस वजह से चर्चा में है क्योंकि नेपाल की यह प्रलय इस मकान का कुछ नहीं बिगाड़ पाई।

नुवाकोट का यह ग्रीन हाउस बाढ़ के तेज बहाव में ऐसे ही टिका रहा जैसे कि बाढ़ से पहले था। वायरल वीडियो देखने वालों के लिए यह एक हैरान करने वाला दृश्य था, लेकिन इस घर के अंदर मौजूद परिवार के लिए वे पल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के थे। परिवार के आसपास कई घर बाढ़ के पानी की चपेट में आकर ढह गए, जबकि छह लोग इसी घर के भीतर फंसे रहे और उनकी जिंदगी बच गई।

इस घर के परिवार की आपबीती सुनिए

इस त्रासदी को याद करते हुए घर में रहने वाली लक्ष्मी पांडे ने ANI को बताया कि 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के समय वह और उनके पति घर से करीब पांच मिनट की दूरी पर स्थित अपनी दुकान पर थे। जैसे ही उन्हें बाढ़ के खतरे का पता चला, दोनों अपने घर की ओर भागे। उनका मकसद अपनी सास और बेटी को सुरक्षित घर से बाहर निकालना था।

गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है… बीजेपी सांसद रवि किशन के अंदाज पर सीएम योगी भी लगे हंसने, Video हुआ वायरल

‘सास ने घर छोड़ने से कर दिया था इनकार’

लक्ष्मी पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी सास को तुरंत घर से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन शुरुआत में उनकी सास को भरोसा नहीं हुआ कि बाढ़ का पानी उनके घर तक पहुंच सकता है। पांडे के मुताबिक, उन्होंने अपनी सास को चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ आ रही है और उन्हें तुरंत वहां से निकलना चाहिए। इसी बीच स्थिति अचानक बिगड़ गई। पुराना पुल टूट गया और पानी तेजी से इलाके में फैलने लगा।

पानी के बहाव से हिल रहा था घर

जब हालात इतने खराब हो गए कि घर से बाहर निकलना संभव नहीं रहा, तो लक्ष्मी के पति, ससुर और एक पड़ोसी भी घर के भीतर पहुंच गए। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा था, इसलिए सभी लोगों को घर के ऊपरी हिस्से की ओर जाना पड़ा। पांडे ने बताया कि उस समय घर तेज पानी के दबाव के कारण बुरी तरह हिल रहा था।

नेपाल में सैलाब सब बहा ले गया, ये छोटा सा हरा घर मजबूती से खड़ा रहा! Architecture Presentation ने बताई वजह

‘जिंदा बचने की उम्मीद ही नहीं थी’

लक्ष्मी के मुताबिक, दोनों ओर से आ रहा बाढ़ का तेज पानी घर को लगातार हिला रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक घर भी ढह गया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। लक्ष्मी ने बताया कि घर ऐसे हिल रहा था जैसे 2015 में आए भूकंप में यहां धरती हिली थी। पांडे ने कहा कि उस समय उन्हें लग रहा था कि शायद उनके बचने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आसपास के कुछ लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर परिवार को बचाने का फैसला किया। चार-पांच पड़ोसी मदद के लिए आगे आए और आखिरकार घर में फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

TCS से Microsoft गए Techie ने बताए Work Culture में 4 बड़े अंतर, बोला- ‘कल्चर शिफ्ट इज रियल, यहां सब फ्लैट है’

चमत्कार से कम नहीं मानता परिवार

इस घटना के बाद पांडे अपने परिवार के बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि पड़ोसी उनके लिए भगवान के रूप में मदद करने पहुंचे थे। उनके मुताबिक, इस घटना के बाद परिवार को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें जिंदगी का दूसरा मौका मिला हो।

नेपाल में अभी भी 4 हजार के करीब लोग लापता

बता दें कि नेपाल में पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी भी 4 हजार के करीब लोग लापता हैं। नेपाल के कई जिलों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रासुवा और नुवाकोट समेत प्रभावित इलाकों में बचाव दल लापता लोगों की तलाश और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पेन गिफ्ट लेकर SP से मिलने पहुंची महिला, देखते ही रो पड़ी, फिर SP ने कसकर गले लगा लिया

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे पुलिस अधीक्षक (SP) के ऑफिस पहुंचकर अपने घर में पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करती दिख रही हैं। पुलिस अफसर को देखते ही दिव्यांग रोने लगी इस पर महिला अधिकारी ने उसे गले से लगा लिया। चलिए बताते हैं कि पूरी कहानी क्या है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…