नवरात्रि पर हर तरफ उत्सव का माहैल है, लोग माता रानी के दर्शन करने पंडाल में पहुंच रहे हैं। वहीं कई जगहों पर डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया है। बात जब गुजरात की हो तब तो बात ही अलग है। गुजरात में हर तरफ गरबे की धूम है, इसी बीच सोशल मीडिया पर गरबा खेल रहीं एक डॉक्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, यह ऐसी खबर है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। चलिए बताते हैं कि मामला क्या है।
दरअसल, एक महिला डॉक्टर कल्पना सवानी नवरात्रि आद्यशक्ति की पूजा और गरबा की धुन पर नृत्य कर रही थीं तभी उनके पास अस्पताल से एक फोन आया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत राइड बुक की और बाइक से ही सीधा उसी पोशाक में मरीज का इलाज करने पहुंच गई। अगर वे समय पर नहीं पहुंची तो मरीज की जान जा सकती थी, क्योंकि वह आईसीयू में था।
यह मामला सूरत के मैथे हॉस्पिटल हाई रिस्क प्रेग्नेंसी सेंटर’ का है, जहां की डॉ. कल्पना सवानी अपना फर्ज निभाने के लिए गरबा ग्राउंड से सीधे अस्पताल पहुंचीं और गंभीर रूप से बीमार एक मरीज की जान बचा ली। दरअसल, आम लोग त्योहार पर उत्सव में मग्न रहते हैं मगर मेडिकल प्रोफेशन में काम करने वाले इन दिनों में भी अपनी ड्यूटी निभाने में जुटे रहते हैं और मरीजों की जान बचाना इनका परम कर्तव्य होता है।
गरबा में अंडरकवर ड्यूटी करने वाली महिला अधिकारी को पहचान उजागर होने की क्यों नहीं है चिंता
रात एक बजे कॉल आया, गरबा ड्रेस में रैपिडो से पहुंची अस्पताल
दिव्य भास्कर से बात करते हुए डॉ. कल्पना ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन वे गरबा खेल रही थीं अभी एक राउंड पूरा ही हुआ था तो रात करीब 12.30 से 1 बजे तक हॉस्पिटल से कॉल आने लगे। बारडोली की एक मरीज बहुत क्रिटिकल हालत में ICU में आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वे अकेले ही एक रैपिडो बुक की और बिना देर किए अपने गरबा के कपड़े पहने हुए ही अस्पताल पहुंच गईं।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉ. कल्पना ने मरीज को तुंरत वेंटिलेट पर रखा औऱ इलाज शुरु किया। समय रहते हुए मेडिकल ट्रीटमेंट मिलने के बाद मरीज को होश आ गया और उसकी जान बच गई। डॉक्टर कहती हैं कि माता जी की कृपा से मरीज पूरी तरह अब ठीक है।
डॉ. कल्पना का कहना है कि उन्हें बचपन से ही गरबा का बहुत शौक है मगर मेडिकल फील्ड में आने के बाद पढ़ाई, करियर और हॉस्पिटल के बिज़ी शेड्यूल ने उन्हें 10-12 सालों तक दूर रखा। अब अपना अस्पताल शुरू करने के बाद वह पिछले दो सालों से फिर से गरबा में शामिल हो गई हैं और पूरे नौ दिन से जोश के साथ गरबा खेलकर अपने बचपन की यादें ताजा कर रही हैं। गरबा से सीधा अस्पताल जाकर मरीज की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर डॉ. कल्पना की जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें- गरबा में अंडरकवर ड्यूटी करने वाली महिला अधिकारी को पहचान उजागर होने की क्यों नहीं है चिंता
अहमदाबाद में गरबा की धूम है, यहां 84 कमर्शियल गरबा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा सड़कों और सोसायटियों में 1,300 शेरी (सामुदायिक) गरबा स्थल हैं। इन उत्सव भरी रातों के लिए पूरे शहर में लगभग 14,000 पुलिसकर्मी और होम गार्ड तैनात हैं। महिला पुलिस अधिकारी ट्रेडिशनल कपड़ों में गरबा कर रही हैं और साथ ही मनचलों पर भी नजर रख रही हैं। इनमें से कई महिला अधिकारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, अपनी पहचान उजागर होने पर वे कहती हैं कि हम लोगों के लिए मिस्टर इंडिया की तरह हैं। और अधिक पढ़ें…
