Navratri Garba News: नवरात्रि से पहले अहमदाबाद के Gen-Z में नया ट्रेंड छाया हुआ है। यहां युवा गरबे के लिए 15,000 की IV Drip लगवा रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? आखिर युवाओं के बीच ड्रिप लगवाने का ट्रेंड क्यों छाया हुआ है।

असल में, देशभर में नवरात्रि की तैयारी जोरों पर है वहीं अहमदाबाद में गरबा के लिए युवा एक्साइटेड हैं। इस बीच अहमदाबाद के हाई-एंड एस्थेटिक क्लीनिक में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यहां पर Gen-Z अब ग्लो पाने के लिए फेशियल, सैलून और पारंपरिक स्किन केयर पैकेज की जगह IV ड्रिप ले रहे हैं।

यहां शहर में गरबा खेलने वाले लोग विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, जिंक और ग्लूटाथियोन वाले कॉकटेल इन्फ्यूजन ले रहे हैं, ताकि गरबा के कुल नौ दिनों एनर्जी और चमकदार स्किन मिल बरकरार रहे। सोशल मीडिया पर इसे सिर्फ Gen-Z का शौक बताया जा रहा है।

अहमदाबाद के क्लीनिक में 45 मिनट का इन्फ्यूजन लेकर लोग थकान और डल स्किन से बचना चाहते हैं। दिन भर ऑफिस और देर रात तक गरबा करने के प्रेशर में कई लोग अब गोली-दवाइयों की जगह सीधे नसों में पोषक तत्व लेना पसंद कर रहे हैं, ताकि शरीर पर इसका तुरंत असर हो।

चुनाव लड़ने के लिए महिला मित्र के घर से की चोरी, 1.10 करोड़ के सोने के बिस्किट, चेन और कैश लेकर हुआ फरार

एक ड्रिप की कीमत 4,000 से 10,000 तक

अहमदाबाद में इस तरह के IV ड्रिप सेशन की कीमत एक बार के लिए 4,000 से 10,000 रुपये तक है, जबकि फेस्टिवल के कई सेशन वाले पैकेज 15,000 रुपये तक जा रहे हैं, जो क्लीनिक और फॉर्मूले पर निर्भर करता है। कई अहमदाबाद के लोगों के लिए ये सिर्फ त्योहार के लिए एक बार की जरूरत है, रोज की ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं।

प्रहलाद नगर की रहने वाली 24 साल की डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट मीना शाह (बदला हुआ नाम) ने पहली बार IV ड्रिप बुक की। रिया ने बताया, “काम के टाइट डेडलाइन और देर रात तक गरबा प्रैक्टिस से मेरी स्किन बिलकुल बेजान लगने लगी थी।” उसने बताया कि कहा, “मेरे गरबा ग्रुप के दोस्तों ने नवरात्रि से ठीक पहले एक बार ग्लो ड्रिप लेने का सुझाव दिया, ताकि गरबा ग्राउंड पर एनर्जी बनी रहे और फोटो में स्किन दो रात बाद ही फीकी न पड़े।”

IPS ऐश्वर्या सिंह कौन हैं, दिल्ली प्रोटेस्ट में भीड़ को चीरते पहुंची ‘लेडी सिंघम’ के दमदार अंदाज की चर्चा, बस रोक रही महिला को चुटकी में संभाला, VIRAL VIDEO देख बजेंगी तालियां

शहर में बड़े उम्र के प्रोफेशनल भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। बोदकदेव में रहने वाले 38 साल के फाइनेंशियल कंसल्टेंट अमित पटेल का कहना है कि एक उम्र के बाद शारीरिक स्टैमिना बड़ी चुनौती बन जाता है।

पटेल बताते हैं, “लगातार तीन-चार दिन आधी रात के बाद तक घंटों डांस करना बहुत थका देता है, जब अगली सुबह नौ बजे ऑफिस भी जाना हो। मैंने सिर्फ गरबा सीजन के लिए एक बार एनर्जी ड्रिप ली है, लेकिन ये मेरे लिए सिर्फ सीजनल जुगाड़ है, कोई रेगुलर चीज नहीं।”हालांकि, लोकल मेडिकल एक्सपर्ट्स लोगों को बिना डॉक्टरी सलाह के इस ट्रेंड के पीछे भागने से मना कर रहे हैं। अहमदाबाद के सोला एरिया में प्रैक्टिस करने वाली डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किंजल मेहता जोर देकर कहती हैं कि IV ड्रिप एक मेडिकल ट्रीटमेंट है, जिसके लिए सही जांच जरूरी है।

डॉ. मेहता चेतावनी देती हैं, “इन IV मिक्सचर में हाई-डोज एंटीऑक्सीडेंट जैसे तेज असर वाले पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें कभी भी यूं ही नहीं लेना चाहिए। लोग इसे त्योहार से पहले की फास्ट ग्रूमिंग समझते हैं, लेकिन बिना हेल्थ चेकअप के इन्फ्यूजन लेने से एलर्जी, शरीर में फ्लूइड बढ़ने या लीवर पर बेवजह लोड पड़ सकता है।”

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…