भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही हिंदी और मराठी सिनेमा जगत के साथ-साथ उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उनके निधन से जुड़ी खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। गूगल पर भी लोग नाना पाटेकर के निधन, उम्र, मौत की वजह, चर्चित डायलॉग और फिल्मों से जुड़े सवाल सर्च कर रहे हैं।
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से अपनी अलग पहचान बनाई। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों ने दर्शकों के बीच उनकी खास जगह बनाई। ‘क्रांतिवीर’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। अपना पसंदीदा अदाकार खोने की खबर सुनते ही लोगों ने गूगल पर नाना पाटकर से जुड़े कुछ सवालों को भी जल्दी-जल्दी टाइप करना शुरु कर दिया। उनके निधन के बाद से ही Google पर लोग उनके जीवन, स्वास्थ्य, परिवार और अंतिम संस्कार से जुड़े सवाल खोज रहे हैं। आइए जानते हैं नाना पाटेकर से जुड़ी वे 5 प्रमुख बातें जो इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं…
निधन कितने बजे हुआ और गूगल पर नाना पाटेकर कितना सर्च हुआ?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद इंटरनेट पर उन्हें लेकर सर्च तेजी से बढ़ गई है। नाना पाटेकर के निधन की खबर 8 अक्टूबर 2026 की 8 बजे लोगों तक पहुंची। सुबह जैसे ही अस्पताल ने और नाना पाटकर के बेटे ने उनके निधन की खबर दी वैसे ही Google पर नाना पाटेकर से जुड़े सवालों की बाढ़ आ गई। Google Trends के मुताबिक भारत में पिछले कुछ घंटों में Nana Patekar सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली सर्च में शामिल है। इस सर्च में करीब 1,000 फीसदी का उछाल देखा गया।
Google पर नाना पाटेकर को लेकर लोग क्या सर्च कर रहे हैं?
नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद लोग सिर्फ उनकी मौत से जुड़ी जानकारी ही नहीं खोज रहे, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और फिल्मी करियर के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। Google Trends में Nana Patekar news, Nana Patekar death, Nana Patekar wife, Nana Patekar family और Nana Patekar net worth जैसे कई सवाल सर्च किए जा रहे हैं।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले सवाल
- नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा स्टार की मौत का कारण जानने के लिए सर्च कर रहे हैं। लोग ये यह जानना चाहते ही कि उनकी मौत के लिए जिम्मेदार मेडिकल हिस्ट्री क्या है? आपको बता दें कि नाना पाटकर की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।
- गूगल सर्च में लोग नाना पाटेकर की उम्र को लेकर भी सर्च कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि नाना पाटेकर के निधन के समय उनकी उम्र कितनी थी। क्या वो बहुत बुजुर्ग थे या उनकी उम्र बीमारियों का कारण बनी थी। आपको बता दें कि नाना पाटकर का निधन 75 साल की उम्र में हुआ है।
- नाना पाटेकर की पत्नी और परिवार कौन है, गूगल पर लोग ये जानने के लिए भी सर्च कर रहे हैं। Google पर उनके परिवार और पत्नी से जुड़े सवाल तेजी से सर्च किए जा रहे हैं। नाना पाटेकर अपने पीछे पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं।
- लोग गूगल पर नाना पाटेकर के निधन की वजह जानने के साथ ही ये भी जानने के लिए सर्च कर रहे हैं कि उनके निधन के आखिरी पल क्या थे? निधन से पहले उनकी क्या प्रतिक्रिया था। आपको बता दें कि नाना पाटकर को सोते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था। सूचना के मुताबिक नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को सीने में दर्द का मैसेज भेजा था। सुबह केयरटेकर और मेडिकल टीम ने उन्हें जमीन पर बेहोश पाया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया।
- गूगल पर लोग नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर भी सर्च कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार कब और कहां और कैसे है ये सवाल सर्च किए जा रहे हैं।
नाना पाटेकर इतना ट्रेंड क्यों कर रहे हैं?
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा में अपनी अलग अभिनय शैली और दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया और Google पर उनके नाम से जुड़ी सर्च की अचानक बढ़ गई। Google Trends में “Nana Patekar” की सर्च में करीब 1,000% की वृद्धि दिखाई दे रही है। उनके निधन से जुड़ी खबरों के साथ लोग उनकी फिल्में, परिवार, पत्नी और निजी जिंदगी के बारे में भी लगातार जानकारी खोज रहे हैं।
डिस्क्लेमर: Google Trends में दिखने वाला सर्च डेटा लोगों की ऑनलाइन रुचि और सर्च पैटर्न को दर्शाता है। इसे किसी खबर की सत्यता या लोकप्रियता का अकेला प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। आंकड़े समय के साथ बदल सकते हैं।
