Mumbai Trending News: जिंदगी छोटी-छोटी खुशियों से खूबसूरत होती है, कई बार किसी छोटी चीज से ही किसी का दिन बन सकता है। मुंबई के केलकर कॉलेज में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देख लोगों का दिल भर आया है।
असल में यहां के स्टूडेंट्स ने कैंटीन में काम करने वाले “भैया” जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कैंटीन बॉय ने सोचा भी नहीं था कि वह छात्रों के लिए इतना खास इंसान है। जब “हैप्पी बर्थडे” से पूरा कैंटीन गूंज उठा। यह वीडियो कॉलेज के ही छात्र अजिंक्य भुजबल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में देख सकते हैं कि कैंटीन के बीचों-बीच छात्रों का झुंड खड़ा है और वे सभी एक साथ ताली बजाकर जोर-जोर से “हैप्पी बर्थडे” गा रहे हैं। हर कोई चीयर कर रहा और बीच में कैंटीन वाले भैया की खुशी देखने ही लायक है। वे सरप्राइज हैं और उनकी आंखों में नमी है, वो चेहरे पर बस मुस्कुराहट हैं। उनका एक्सप्रेशन बता रहा है कि बिना कहे ही वे कितना कुछ कह रहे हैं। छात्र एक-एक करके उनके पास जा रहे हैं हाथ मिला रहे हैं, गले लगा रहे हैं और उनकी पीठ थपथपा रहे हैं।
उनकी वो मुस्कान ही सब कुछ कह रही है, “आज मैं कितना खास महसूस कर रहा हूं।” वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “जहां भी जाऊं, खुशियां लेकर लौटूं। प्यार बांटते रहो।” इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर लोगों का कहा है कि ये भैया सबके फेवरेट हैं, ये सेलिब्रेशन तो ये डिजर्व ही करते थे।”
पुराने छात्रों ने कहा- हमने भी कैंटीन में सालों बिताए हैं
कुछ पुराने छात्रों ने लिखा, “हमने भी कॉलेज के कैंटीन में घंटों बिताए हैं, ये भैया बड़े प्यारे इंसान हैं। ये वीडियो देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं।” कुछ लोगों ने प्यार से ये भी कहा “अगर उनका नाम लेकर विश करते तो और भी अच्छा लगता, नाम से रिश्ता और गहरा हो जाता है।” लोगों का कहना है कि इस छोटी सी पार्टी ने हमें याद दिलाया कि इज्जत और प्यार किसी पद के मोहताज नहीं होते। जो रोज हमारे लिए चाय बनाता है, बर्तन धोता है वो भी हमारे परिवार का हिस्सा है।
इंसानियत की मिसाल
एक ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग जल्दी में रहते हैं, वहां कॉलेज के इन छात्रों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। भैया की वो मुस्कान बता रही है कि सम्मान मिले तो किसी का भी दिल खुश हो जाता है। कोई भी इंसान छोटा नहीं है। इस वीडियो पर आपका क्या कहना है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का ZEN Z अंदाज हुआ वायरल, ‘मित्रों’नहीं ‘फ्रेंड्स’… दो मिनट 55 सेकंड वाले सेल्फी वीडियो की चर्चा
23 जुलाई 2026 की रात 11:52 बजे सीजेपी देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में था। इससे ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में महत्वपूर्ण संदेश था मगर इसे किसी स्टूडियो में प्रोफेशनल तरीके से नहीं बल्कि मोबाइल के पोर्ट्रेट सेल्फी वीडियो मोड में शूट किया गया था और अधिक पढ़ें…
