रातोंरात किस्मत चमकना किसे बोलते हैं यह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सात दिहाड़ी मजदूरों से पूछिए जिन्हें कोयला खदान में खुदाई के वक्त 17.96 कैरेट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत करीब 50 लाख रुपये मानी जा रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पन्ना जिले के सरोखा गांव में एक उथली खदान में अखिलेश पाल और उनके छह साथियों को खुदाई के वक्त हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख के करीब मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह जेम क्वालिटी का हीरा है। प्राकृतिक रूप से मिलने वाले इस हीरे की नीलामी अक्टूबर में आयोजित की जा सकती है। इस नीलामी में भारत और विदेशों के खरीददार हिस्सा ले सकते हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कैसे खुदाई में मिला हीरा

रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो साल पहले इन दिहाड़ी मजदूरों ने सरोखा गांव में उथली हीरे की खदान लीज पर लिया था। लंबे समय तक कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने खदान बंद कर दी और पास में दूसरी खदान में काम शुरू कर दिया था। हाल ही में भारी बारिश के बाद जब मजदूर पुरानी खदान देखने पहुंचे तो अखिलेश पाल की नजर ऊपर पड़े एक चमकदार पत्थर पर पड़ी। जब जांच की गई तो पता चला कि यह 17.96 कैरेट का हीरा है।

अरे, ये चोरी कर लिया है हमारे यहां… बिहार में पकड़ा गया चोर, चचा ने कहा पहले भर पेट खाना खा लो, इंसानिय की मिसाल

इन दिहाड़ी मजदूरों को कितनी मिलेगी रकम?

बता दें कि कोयला खदान की खुदाई के वक्त जो हीरा मिलता है उसकी नीलामी होती है। नीलामी को सरकार की तरफ से ही आयोजित किया जाता है। और जो पैसा मिलता है उसका कुछ हिस्सा सरकार को जाता है और कुछ हिस्सा उन मजदूरों को मिलता है जिन्हें वह हीरा मिलता है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस राशि में से करीब 12 फीसदी रॉयल्टी सरकार को जाएगी और बाकी की बची हुई रकम 7 मजदूरों में बराबर बांटी जाएगी।

शर्मनाक! लखनऊ में बेटे ने जमीन के लालच में पार की हद , मरने के बाद पिता के शव के अंगूठे के लगवाए निशान, पूरी कहानी

पन्ना जिले में पहले भी मिले हैं हीरे

बता दें कि पन्ना जिले में अक्सर खदान में खुदाई के वक्त हीरे मिलते आए हैं। इससे पहले जून 2026 में एक आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का हीरा मिला था। उससे पहले 2024 में उसी परिवार का 19.22 कैरेट का हीरा सरकारी नीलामी में 93 लाख रुपये में बिका था।

यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय

Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…