मोबाइल फोन का इस्तेमाल जितना सुविधाजनक है उतना ही इस गैजेट के नुकसान भी हैं। फिर चाहे इस गैजेट की लत लगना है या फिर मोबाइल की बैटरी फट जाना। जी हां, यूपी के ग्रेटर नोएडा से स्मार्टफोन की बैटरी फटने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैटरी फटने की वजह से फोन का मालिक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना बुधवार (12 अगस्त) की है।
कहां का है यह मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर की है। माजिद नाम का युवक गाजियाबाद से अपने घर दनकौर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसका फोन पैंट में रखे-रखे अचानक से फट गया। माजिद ने बताया है कि पहले उसका मोबाइल ओवरहीट हुआ और उसके बाद उसमें से धुंआ निकलने लगा और जब तक वह जेब से मोबाइल को निकालता तब तक वह फट चुका था। इस घटना में माजिद को चोट भी आई है, इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।
पीड़ित को आई गंभीर चोट
धमाके की ताकत इतनी ज़्यादा थी कि हैंडसेट बुरी तरह डैमेज हो गया और उसके टुकड़े आस-पास बिखर गए। धमाके के बाद माजिद के कपड़ों में भी आग लग गई। उसके दोनों हाथ और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जल गया। आस-पास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
कहां से खरीदा था फोन?
माजिद का कहना है कि उसने यह फोन सिर्फ एक महीने पहले खरीदा था। माजिद ने स्मार्टफोन की सेफ्टी और क्वालिटी पर चिंता जताई है। माजिद ने यह फोन ग्रेटर नोएडा के द ग्रैंड वेनिस मॉल में एक शॉप से खरीदा था। माजिद ने बताया कि शुरुआत में फोन एकदम बढ़िया चला था, उसमें कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन कुछ दिन से फोन ओवरहीट होने लगा था। हालांकि फोन में ब्लास्ट क्यों हुआ इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
मोबाइल में धमाके की क्या वजह हो सकती है?
जानकारों की मानें तो मोबाइल में ब्लास्ट खराब लिथियम-आयन बैटरी की वजह से ही होता है। कुछ हालात में अगर उसमें कोई अंदरूनी खराबी, फिजिकल डैमेज या बहुत अधिक हीट होने की दिक्कत हो तो भी खतरनाक थर्मल इवेंट पर जाकर स्मार्टफोन ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि इस मामले में टेक्निकल जांच के बाद ही असली कारण सामने आ पाएगा। अक्सर मोबाइल तभी ब्लास्ट होता है जब फोन खराब हो, गलत चार्जिंग इक्विपमेंट से चार्ज किया हो या किसी और तरह से उसमें टेक्निकल खराबी आ गई जो हीट का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय
Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
