अजनार नदी की सफाई करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ ने दिल तोड़ने वाली जानकारी शेयर की है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से ‘बिट्टू तबाही’ ने नदी की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोगों को निराशा हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि अजनार नदी एक बार फिर प्लास्टिक बैग और दूसरे कचरे से अटी पड़ी है।

दरअसल, तबीही ने नदी से कई टन कचरा हटाने में आठ महीने लगाए थे, उन्होंने यह काम अकेले के दम पर किया था। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई थी लेकिन कुछ महीनों बाद ही नदी में कचरा फिर से जमा हो गया है, जिससे नदी को साफ करने में उनकी की गई मेहनत बेकार हो गई।

हार मानकर पीछे हटने के बजाय तबाही ने फिर से काम शुरू करने का फैसला किया है। तबाही को तैरना नहीं आता इसके बावजूद वे नदी में उतरे और फिर से एक-एक करके कचरा इकट्ठा करने लगे। मंगलवार को वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने नदी को फिर से ऐसी हालत में देखकर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आठ महीने की कड़ी मेहनत इस तरह बेकार चली जाएगी।” उन्होंने सोशल मीडिया यूज़र्स से यह सुझाव भी मांगे कि अजनार नदी से कचरा ज़्यादा बेहतर तरीके से कैसे हटाया जा सकता है।

सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में स्टेज पर उतरे छोटे भाई, ‘थापी’ से बटोरी वाहवाही- इमोशनल हुए फैंस ने लगाए ये नारे

अजनार नदी पर क्या बोले बिट्टू तबाही

इस वीडियो ने लोगों की ज़िम्मेदारी और जलाशयों में कचरा फेंकने की बार-बार होने वाली समस्या पर चर्चा छेड़ दी। कई यूज़र्स ने अपनी कोशिशें जारी रखने के लिए चौधरी की तारीफ़ की, जबकि कुछ लोगों ने लोगों में नागरिक बोध (civic sense) की कमी पर निराशा जताई। एक यूज़र ने कमेंट किया, “आप बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं, लेकिन लोग आपकी दयालुता के लायक नहीं हैं। अगर आपको कभी यहां से जाने का मौका मिले, तो बिल्कुल भी न हिचकिचाएं।”

एक और व्यक्ति ने लिखा, “बहुत दुख की बात है… लेकिन आप एक हीरो हैं। आप और तरक्की करें! तीसरे यूज़र ने कहा, “हमारे देश के लोग ही इसकी वजह हैं कि भारत की हालत ऐसी है। नेताओं को दोष देने से पहले, हमें खुद को देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम देश के लिए क्या कर रहे हैं।” एक और कमेंट में लिखा था, “और फिर वे इन सबके लिए सरकार को दोष देते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि क्या हमारे लोग बुनियादी जरूरतों के भी लायक हैं।”

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…