सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए फेसबुक लाइव पर रो पड़े। समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 शादियां कर ठगी करने के आरोप लगने के बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपनी चुप्पी तोड़ी। वे फेसबुक पर लाइव थे उनके साथ उनकी डॉक्टर बेटी भी मौजूद थीं।
विधायन ज्ञान तिवारी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि आज मैं विधायक के रूप में नहीं बल्कि एक पिता होने के नाते बेटी के लिए बोल रहा हूं। मैंने बेटी को एमबीबीएस डॉक्टर बनाया। बड़े अऱमानों के साथ अपनी बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई थी। अब पता चला कि अनुज अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी करने और ठगी के आरोप में जेल भी जा चुका है, इस फेसबुक लाइव की अब हर तरफ चर्चा है, यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ठगा महसूस कर रहा हूं
आज हम खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। अगर मेरी बेटी चाहेगी तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वह दुष्ट व्यक्ति है। उसे फांसी होनी चाहिए। इस दौरान विधायक भावुक हो गए और बगल बैठी उनकी बेटी प्रज्ञा भी रोने लगीं।
रो पड़े बीजेपी विधायक ,बोले मेरी बेटी के साथ भी हुआ धोखा!
विधायक ज्ञान तिवारी सोशल मीडिया ने अपने फेसबुक पर वीडियो जारी कहा कहा कि मेरे साथ भी चीटिंग हुई है। मैंने 2024 में बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से की थी! “जिन लोगो ने शादी करवाया बताया कि यह अच्छा परिवार है मगर यह लोग ऐसा निकलेंगे पता नही था”। “मैंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया ,शादी के समय बोले लड़का रियल स्टेट में काम करता है मैं भी अनुज त्रिवेदी पर FIR करवाऊंगा”। बीजेपी विधायक और बेटी इस दौरान भावुक हो कर रोने लगे! उन्होंने आगे कि मेरी बेटी अपने पैरों पर खड़ी है, वह अब हमेशा मेरे साथ रहेगी। मैं उसके लिए उसका घर भी बनवाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समधी अनुज त्रिवेदी शादियों के नाम पर ठगी का आरोप
दरअसल, विधायक के समधी अनुज त्रिवेदी को 25 शादियां कर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अनुज त्रिवेदी विज्ञापन के जरिए महिलाओ को शादी के नाम पर फंसाता था , इसके बाद महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो जाता था।
अब यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है, लोगों का कहना है कि महिलाओं को तो शादी के नाम पर ठगी करते सुना है मगर पुरूष को पहली बार शादी के नाम पर ठगी करते सुन रहे हैं। समझ में नहीं आता है कि आज कल चेहरे पर कितने नकाब लगाए लोग घूम रहे हैं?
ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हुआ अनुज त्रिवेदी
असल में महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई, 2026 को अनुज त्रिवेदी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। उस पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों की ठगी का आरोप है। फिलहाल अनुज त्रिवेदी महाराष्ट्र की जेल में बंद है, अनुज के बेटे प्रखर से प्रज्ञा की 2024 में शादी हुई थी। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, लोग भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है?
यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश-पूरी कहानी
फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
फेसबुक पोस्ट के लिए क्लिक करें-
