कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बीच जहां बहुत से लोग तितर-बितर हो गए, वहीं एक प्रदर्शनकारी अपनी जगह पर डटा रहा। वह बार-बार कहता रहा ”मारो सर, मारो” और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई के बावजूद एक बार भी पीछे नहीं हटा। कॉजपा की ओर से आयोजित संसद मार्च के दौरान यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारी अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, लाठीचार्ज का सामना किया और आंसू गैस के गोलों से भी जूझे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में टी-शर्ट और पतलून पहने एक व्यक्ति को लाठियों से लैस सुरक्षाकर्मियों के समूह के सामने खड़े देखा गया। वह बार-बार कह रहा था, ”मारो सर, मारो सर।” मार्च में शामिल लोगों को मध्य दिल्ली में कई जगहों पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र थे।

वायरल वीडियो में से एक अकेला ऐसा प्रदर्शनकारी का था जो सुरक्षाकर्मियों से घिरा हुआ था। कुछ मार सहने के बाद, तिरंगा हाथ में लिए एक महिला पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से ले जाने की कोशिश की।

बाद में उस शख्स ने अपनी पहचान नागपुर के रहने वाले भरत बनाइत के तौर पर बताई। उसने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा, “मेरे सिर और शरीर के हर हिस्से पर चोटें आईं। करीब 15-20 RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान मुझे पीट रहे थे। यह छात्रों का विरोध-प्रदर्शन है और मैं इसके खिलाफ सरकार की कार्रवाई की निंदा करता हूं।”

प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें संयम बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर राजीव रंजन ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करती है कि वे संयम बरतें और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें। उन्हें किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए कानूनी निर्देशों का पालन करना चाहिए।”

इस बीच, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। दास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नड्डा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह उनकी मांगों पर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे तीनों छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

नेहा बोरा, आमीन और मनीष कुमार तीनों छात्र लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन AISA के सदस्य हैं, सोनम वांगचुक के मंच के पास ही बने एक मंच पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे थे। और अधिक पढ़ें…