दिल्ली की जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) अक्सर विवादों में रहती है, कभी विवादित नारों को लेकर तो कभी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर। अब एक बार फिर जेएनयू की वजह से एक बखेड़ा खड़ा हो गया है। जेएनयू में अब ‘ब्राह्मण और बनियों’ को देश छोड़ने की धमकी दे दी गई है, दीवारों पर ब्राह्मण और बनियों देश छोड़ो जैसे नारे लिखे गए हैं। इस गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने कविता के जरिये पलटवार किया है।
मनोज मुंतशिर ने शेयर किया वीडियो
मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्राह्मणों के बारे में कविता पढ़ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर ने लिखा कि ये है ब्राह्मणों की गौरवगाथा का ट्रेलर है। मनोज मुंतशिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@neerajdubey यूजर ने लिखा कि भाईसाहब आपने ब्राह्मणत्व का अर्थ जिन सशक्त उदाहरणों के साथ बताया है, उससे जातिवाद का चश्मा लगाए लोगों को अब सब स्पष्ट दिखाई देने लगा होगा, समस्या ये है कि किसी भी पूरे वर्ग पर निशाना साधने वाले लोग उस वर्ग के गौरवशाली इतिहास को जाने बिना ऐसा करते हैं। @iJagdishSolanki यूजर ने लिखा कि गुजरात 2002 दंगों में बिलकिस बानो के साथ जिन 11 बलात्कारियों ने कुकर्म किया, वो बेशर्म ब्राह्मण ही थे।
@avinashonly यूजर ने लिखा कि ये ब्राह्मणवाद के पीछे बौरा गया है। तमाम जातियों में अच्छी भली फैन फ़ॉलोइंग थी, लेकिन इसे अब अपनी ब्राह्मण जाति में ही जगह बनानी है। चीख-चीख कर कह रहा है, मैं ब्राह्मण हूं। @pankajbajp16 यूजर ने लिखा कि शुक्ला हटाकर अरबी शब्द ‘मुंतशिर’ अपने नाम के साथ जोड़कर कई वर्षों तक लोगों को भ्रम में बनाए रखने वालों को जब लाभ नज़र आया तो नाम में ‘शुक्ला’ लगाकर ब्राह्मणों की गौरवगाथा गाने लगेI
बता दें कि ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज- II’ (‘School of International Studies-II’) की दीवीरों पर लाल रंग से ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो; ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा, शाखा लौट जाओ… जैसी धमकियां लिखी गई हैं। इसके बाद गीतकार मनोज मुंतशिर (शुक्ला) ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ब्राह्मणों पर कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर इस वीडियो को 1.6M लोगों ने इस वीडियो को देखा है।