कॉर्पोरेट सेक्टर की नौकरी के एक से बढ़कर एक किस्से आपने जरूर सुने होंगे जहां कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। नौकरी का दबाव इतना ज्यादा हो जाता है कि एम्पलॉइज डिप्रेशन में चले जाते हैं। जॉब के प्रेशर का ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक एंप्लॉय ने बताया है कि उसकी महिला मैनेजर रोजाना 6-8 घंटे वीडियो कॉल पर रखती है। इससे प्रोडक्टिविटी और मानसिक थकान दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

‘क्या इसकी शिकायत HR से की जाए’

कर्मचारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से पूछा है कि क्या मुझे इसकी शिकायत HR से करनी चाहिए या नहीं? कर्मचारी ने बताया कि वह रिमोट वर्क करता है और अपनी मैनेजर व दो अन्य सहकर्मियों के साथ काम करता है। उसे अपनी नौकरी पसंद है, लेकिन मैनेजर का व्यवहार मानसिक प्रताड़ना का वजह बना हुआ है। महिला मैनेजर का व्यवहार उसके लिए बड़ी समस्या बन चुका है।

2 दिन में 15 घंटे बिताए वीडियो कॉल पर

कर्मचारी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, पिछले दो दिनों में उसने मैनेजर से करीब 15 घंटे वीडियो कॉल पर बात की है। इसमें पहले दिन 7 घंटे 21 मिनट तक वीडियो कॉल चली तो वहीं दूसरे दिन 5 घंटे 43 मिनट वीडियो कॉल चली और 1 घंटा 53 मिनट फोन पर बात हुई।

‘अपनी शॉपिंग की फोटोज भेजती है’

कर्मचारी ने बताया है कि वीडियो कॉल पर कुछ मीटिंग्स तो जरूरी होती हैं। अधिकतर समय वह स्क्रीन शेयर करके काम करता रहता है, लेकिन मैनेजर पर्सनल बातें करती रहती है। कर्मचारी ने बताया है कि उसकी मैनेजर उसे अपनी शॉपिंग की फोटोज भेजती है, पर्सनल टॉक करती है और और पूरे दिन ऐसे बात करती हैं जैसे कोई उसके बगल में बैठा हो।

हर फैसले में लेती है उसकी राय

कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसकी मैनेजर लगभग हर फैसले पर उसी से राय लेती हैं और कई मैनेजेरियल जिम्मेदारियां भी उसी पर डाल देती हैं। उसने कहा कि मैनेजर भावनात्मक और असुरक्षित महसूस करती हैं, इसलिए उसे डर है कि अगर वह सीमाएं तय करने की कोशिश करेगा तो बात बिगड़ सकती है। कर्मचारी ने कहा कि वह कंपनी छोड़ना नहीं चाहता क्योंकि मैनेजर को छोड़कर बाकी काम का माहौल अच्छा है। इसलिए उसने लोगों से पूछा कि क्या इस मामले को HR के सामने उठाना सही होगा क्या?

पिटबुल का ये Video कमजोर दिल वाले न देखें, दंपत्ति मकान देखने गए थे, गेट खुलते ही खूंखार कुत्ते ने काट कर खून से लथपथ कर दिया

यूजर्स के रिएक्शन

कर्मचारी के वायरल पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने हमदर्दी दिखाई है। एक यूजर ने कहा है कि वह एक टॉक्सिक माहौल में काम कर रहा है और इस मामले को तुरंत HR के पास लेकर जाना चाहिए।

एक और अन्य यूजर ने लिखा है, “यह बहुत अनप्रोफेशनल है और चिंता की बात है। आपका न सिर्फ शोषण हो रहा है, बल्कि आपको बहुत टॉक्सिक माहौल में काम करने के लिए मजबूर भी किया जा रहा है,”

जबकि दूसरे ने कहा, “क्या आपका बॉस मेरा बॉस है? डेढ़ महीने पहले तक मेरा बॉस मेरे बराबर था। मैं लगभग रोजाना उसके साथ कई घंटों तक कॉल करता था। एक समय ऐसा भी था जब हम सुबह जल्दी शुरू होकर आधी रात के बाद तक टीम्स कॉल पर होते थे।”

एक यूजर ने कहा है कि आपकी महिला मैनेजर काफी टॉक्सिक लगती है, मुझे शक है कि उसे रेगुलेट करना मुमकिन है। इससे बाहर निकलने का एकमात्र पक्का तरीका यही है। एक और तरीका है – उसके बॉस से बात करना। कुछ चांस है कि वे देखेंगे कि वह बेकार है और उसे पूरी तरह से हटा देंगे, लेकिन यह एक रिस्की रास्ता है।

यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय

Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…