Shocking Viral Video: आजकल के युवाओं पर वायरल होने का जुनून सवार है। वो कुछ भी करके सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहते हैं। फिर चाहे इसके लिए जान ही जोखिम में क्यों ना डालनी पड़े। अब तक कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें रील बनाने के दौरान हादसे हुए हैं, लेकिन तब भी युवाओं की आंखें नहीं खुल रहीं। वो परिणाम की सोचे बिना खतरनाक स्टंट कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उम्मीद केवल यही कि वो वायरल हो जाएं।

खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक

इंटरनेट पर इनदिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रेल से लटक-कर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। वो एक हाथ के सहारे चलती रेल की गेट से बाहर लटका हुआ है और अपना पैर प्लेटफॉर्म पर रखा हुआ है। जैसे जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, उसके पैर प्लेटफॉर्म पर घसीटाते हुए आगे बढ़ती है।

बाप रे! सगाई में उठकर आ गया पूरा गांव, गेस्ट की भीड़ देख चकराया इंटरनेट की पब्लिक का सिर, आप भी देखें Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टंट कर रहे युवक के अलावा कुछ और युवक भी ट्रेन की गेट से बाहर उसे ऐसा करता हुए देखने के लिए झांक रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया के लिए इस तरह की स्टंटबाजी पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही रेलवे से ऐसा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यहां देखें वायरल वीडियो –

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “एक ऐसा सिस्टम होना चाहिए जिसमें जो भी व्यक्ति ऐसा व्यवहार करता है, उसे रेल से यात्रा करने पर हमेशा के लिए बैन कर दिया जाए।” दूसरे यूजर ने कहा, “अगर वह स्टंट करने में इतना अच्छा है तो उसे स्टंटमैन बनने की कोशिश करनी चाहिए या कोई प्राइवेट जगह खरीद लेनी चाहिए। सार्वजनिक जगह पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।”

बिहार : बिना टिकट वंदे भारत में घुसी भारी भीड़, गार्ड्स ने सभी को उतारा, Viral Video ने सिविक सेंस पर छेड़ी बहस

तीसरे यूजर ने लिखा, “टिकटॉक और रील्स भारतीय युवाओं के साथ हुई सबसे बुरी चीज़ें थीं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इनको जेल भेजो और फाइन भी मारो पूरा खानदान लग जाए देने में फिर भी कम पड़े।” फिलहाल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर मुंबई पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुंबई जीआरपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। आपकी ऐसी घटनाओं पर क्या राय है, कमेंट करके बताएं।