Delhi Metro Viral Video: दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एक शख्स का है जो मेट्रो स्टेशन पर अजीबोगरीब डांस कर रहा है। इस वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के एक बार फिर सिविक सेंस पर बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं, उन्हें कब समझ आएगा कि कहां किस तरह बर्ताव करना है।
वीडियो जिसे एक्स पर @desimojito ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक शख्स यात्रियों से भरे प्लेटफॉर्म पर अजीब डांस कर रहा है। उसे डांस करता देख यात्री साइड होते नजर आते हैं। हद तो तब हो जाती है जब वो तेजी से आ रही मेट्रो के एकदम करीब जाकर डांस करने लगता है। यह देख यात्री चौंक जाते हैं।
सार्वजनिक प्लेस पर शख्स की इस हरकत ने यूजर्स को नाराज कर दिया। यूजर्स ने इस तरह की हरकतों पर आपत्ति जताई। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जबकि कुछ यूजर्स ने इसे ‘रील क्रेज’ का नाम दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो –
वीडियो जो अब खूब वायरल हो रहा है पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ऐसा करने और व्यूज के लिए पोस्ट करने के लिए आपको बहुत ही बेशर्म होना पड़ेगा।” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसी बेवकूफी करते समय जिस लेवल की बेशर्मी चाहिए होती है, वह हैरान करने वाली है।” तीसरे यूजर ने कहा, “ये रील बनाने के चक्कर में लोगों को परेशान कर रहे हैं, ये वीडियो कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन का है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “आजकल इतने ज्यादा प्रैंक हो रहे हैं कि अगर किसी को सच में मदद की जरूरत होती है, तो लोगों को लगता है कि वह कहीं छिपा हुआ कैमरा लगाकर प्रैंक कर रहा होगा। क्या जमाना आ गया है!” आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।
