पश्चिम बंगाल के नदिया में नाबालिग लड़की से कथित रूप से रेप और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। दरअसल, ममता बनर्जी ने कहा है कि पता नहीं लव अफेयर था या फिर रेप हुआ है। वह प्रेग्नेंट थी या क्या था, किसी ने जांच की है?
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स : रिचा अनिरुद्ध लिखती हैं कि एक रेप पीड़िता पर ममता बनर्जी का ये पहला घिनौना बयान नहीं है। बहुत साल पहले भी वह अपनी मानसिकता दिखा चुकी हैं.. पर कोई नहीं। पश्चिम बंगाल में सब कुछ अच्छा है। रवि प्रकाश सिंह नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि किसी के दुख का कलंक नहीं किया जा सकता है तो मुंह बंद करके रखना चाहिए। एक महिला मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
शौर्य नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘ एक महिला होकर एक महिला के लिए इस तरह की मानसिकता बहुत कुछ प्रदर्शित करती है। ऐसी दीदी से तो भगवान राम ही बचाए।’ ललित सिसोदिया नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया – एक महिला होकर ऐसा बयान दिखाता है कि कुछ वोट की चाह में आप कितने असंवेदनशील हो चुके हैं। रमन सिंह ने लिखा, ‘ कोई महिला मुख्यमंत्री इस तरह का बयान कैसे दे सकती है?’
नीलू प्रजापति नाम की एक यूजर कमेंट करती हैं कि आपको लड़की और उसके परिवार को भी ना डराया धमकाया मामले की जांच करनी चाहिए। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए इस तरह किसी लड़की पर कटाक्ष करना कहां तक सही है महोदया? आशुतोष पांडे नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘ ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश में लाकर अखिलेश यादव प्रचार कराते हैं। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालीं मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहीं हैं।
क्या है पूरा मामला? : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हमसे खली में एक बर्थडे पार्टी में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद नाबालिक लड़की की हत्या का मामला सामने आया। लड़की के परिवार के द्वारा आरोप लगाया गया कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य का बेटा है। इस मामले में टीएमसी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी मामले पर ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।