Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार दोपहर उच्चम न्यायालय में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के चैंबर में घुसकर चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। मामता यहां अपने राज्य में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर बहस करने आई थीं।
सीएम खुद एडवोकेट अवतार में नजर आईं। अब वकीलों के एक ग्रुप के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें सफेद साड़ी के ऊपर काले रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने ऑनलाइन एक बहस छेड़ दी कि क्या उनके पास वकालत की डिग्री है?
‘पार्टी नहीं न्याय के लिए खड़ी हुई हूं’, SIR सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में बोलीं सीएम ममता
एक्स पर विभिन्न यूजर्स ने उनका वीडियो या फोटो पोस्ट करके यह पूछा कि क्या उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है। तो इसका जवाब है, हां। उन्होंने वकालत में स्नातक की डिग्री ली है। ममता बनर्जी के पास जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज (कलकत्ता विश्वविद्यालय) से LLB की डिग्री (1982) है। टीएमसी के ऑफीशियल वेबसाइट इस बात की पुष्टि करता है। साइट में सीएम के अन्य शैक्षणिक डिग्री के बारे में भी बताया गया है।
टीएमसी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 2003 तक एक वकील के रूप में अभ्यास (Practice) किया था। वहीं, अब वह मतदाता सूची संशोधन (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका पर खुद दलील देने के लिए सुप्रीम कोर्ट (CJI सूर्यकांत की बेंच) के समक्ष उपस्थित हुईं।
NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में गरजते हुए कहा, “बंद दरवाजों के पीछे न्याय रो रहा है,” और CJI सूर्यकांत के सामने अपना मामला पेश करने के लिए पांच मिनट का समय मांगा। CJI मान गए और उन्हें बेंच के सामने बोलने के लिए 15 मिनट का समय दिया।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ममता का बॉयोग्राफिकल स्केच भी वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि उनके पास B.A, M.A, Ph.D,B.ED और LL.B की डिग्री है।
