मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कमला राजा सरकारी अस्पताल की छत से बच्चों के वार्ड में प्लास्टर का एक हिस्सा गिर गया, जिससे ढाई महीने का एक बच्चा घायल हो गया। वहीं स्टाफ़ ने वार्ड से 16 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना ने राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लास्टर गिरने से बच्चे के पैर में चोट आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस बच्ची को चोट आई है उसकी मां ने थोड़ी देर पहले ही उसका बेड बदल दिया था, नए बिस्तर पर शिफ्ट होने के कारण बच्ची बड़े खतरे से बच गई क्योंकि पुराने पलंग पर ही छत का बड़ा हिस्सा गिरा था। इस बात की चर्चा हो रही है कि मां का दिल कैसे अनहोनी को समझ गया।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

अस्पताल प्रबंधन को शक है कि बारिश की वजह से हुई सीलन से प्लास्टर कमजोर हो गया होगा और गिर गया होगा। इस घटना ने अस्पताल की इमारत की हालत और मरीजों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बिस्तर और फ़र्श पर प्लास्टर के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

बेंगलुरु में कॉस्मेटिक्स शॉप के बाहर गुच्ची ब्रांड का स्वेटर पहने बकरी का Video, लोगों के फनी कमेंट कर देंगे लोटपोट

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह बच्चों के वार्ड के वार्ड नंबर 3 में हुई। छत के प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा उस बिस्तर पर गिरा जहां खुशी नाम की दो महीने की बच्ची सो रही थी, उसके पैर में चोट आई है। घटना के बाद, अस्पताल के स्टाफ़ ने वार्ड खाली कराया और 16 बच्चों को निगरानी के लिए PICU में शिफ़्ट किया बाद में उन्हें सुरक्षित वार्ड में वापस भेज दिया गया।

अस्पताल प्रशासन को शक है कि बारिश की वजह से आई सीलन के कारण प्लास्टर गिरा। खबरों के मुताबिक, इसी वार्ड में एक हफ़्ते पहले भी प्लास्टर गिरने की ऐसी ही घटना हुई थी, जिससे सरकारी अस्पताल की इमारत की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बेंगलुरु 5 स्टार होटल में बेटियों के साथ ठहरा पिता, अगले दिन मृत पाईं गईं बच्चियां; हाथ से लिखे नोट में कहानी आई सामने

बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…