हम लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए कितनी भी मेहनत कर लें, कितनी ज़ोर आजमाइश कर ले आखिर में फल पाने के लिए किस्मत पर ही भरोसा करते हैं। किस्मत में जो लिखा होता है वो हर हाल में हमारे पास आता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश में सामने आया है। MP के  बुरहानपुर में 6 साल का बच्चा 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी का मालिक बन गया।

मेदांश रैकवार (Medansh Raikwar) नाम के इस बच्चे की गाड़ी उसे किसी फैमिली, रिश्ते नातेदारों ने गिफ्ट नहीं की है बल्कि उसने इनाम में जीती है। इनाम जीतने के बाद बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल है। ढोल-नगाड़े के साथ बच्चे का स्वागत किया गया, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने परिवार को बधाई दी।

कैसे मिली 50 लाख की कार?

रिपोर्ट के मुताबिक मेदांश की नानी किरण रैकवार ने करीब एक साल पहले आभापुरी धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा था। उन्होंने उस कूपन पर अपने छह साल के नाती मेदांश का नाम लिख दिया था। टिकट खरीदते समय महिला को अंदाज़ा नहीं था कि इतने कम पैसे में खरीदा गया कूपन इतना बड़ा इनाम उनकी किस्मत में लिख देगा। परिवार ने कूपन खरीदने के बाद नतीजे का काफी इंतजार किया और उन्हें कामयाबी हासिल हुई। साल 2026 में लकी ड्रॉ के नतीजे में मेदांश का नाम पहले पुरस्कार के लिए घोषित किया गया, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

कहां और कैसे निकला लक्की ड्रो

श्री सरकार धाम में आयोजित लकी ड्रॉ में मेदांश को करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी मिली। महज 200 रुपये के कूपन से इतनी महंगी गाड़ी जीतना परिवार के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। दिवाली से पहले परिवार के लोगों ने नई कार का स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया। कार जीतने के बाद बच्चे की फैमिली ने जमकर जश्न मनाया, गाड़ी का पूजा पाठ करके स्वागत हुआ और भगवान का आशीर्वाद लिया गया। इस जीत का जश्न लोगों ने मिलकर साथ मनाया।

क्यों खास है टोयोटा फॉर्च्यूनर?

टोयोटा फॉर्च्यूनर मजबूत बनावट, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। बड़े साइज की ये कार पूरी फैमिली को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें 7 लोग बैठ सकते हैं। इस गाड़ी में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मौजूद हैं। इसके कुछ वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव की सुविधा भी दी जाती है, जो खराब रास्तों और ऑफ-रोड ड्राइविंग में बेहद मददगार साबित होती है। आरामदायक इंटीरियर और मजबूत बनावट के कारण भी यह गाड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियों से बनाई गई है।