सपनों की कोई तय मंजिल नहीं होती और न ही मेहनत का कोई छोटा रास्ता होता है। इज्जत और मेहनत से कमाया हुआ थोड़ा सा पैसा भी इंसान को सुकून देता है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर आजकल छाया हुआ है। कानून की मोटी-मोटी किताबें पढ़ने और वकील बनकर इंसाफ दिलाने का सपना देखने वाला एक छात्र डिलीवरी बैग उठाकर सड़कों पर लोगों का सामान डिलीवर कर अपनी जेब खर्ची निकल रहा है जिसकी जानकारी उसने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। लो की पढ़ाई करने वाला ये छात्र सिर्फ ऑर्डर डिलीवर नहीं करता दिखा, बल्कि अपनी परिस्थितियों से मुकाबला भी करता दिखा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस दौर के युवाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और मेहनत की कहानी बयां कर रहा है। कानून की पढ़ाई (LLB) कर रहे इस छात्र ने Blinkit में 6.5 घंटे काम करके पैसे कमाए। यह कहानी सिर्फ कमाई के आंकड़ों की नहीं, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़े होने के उस जुनून की है, जो हर कठिनाई के आगे डटकर खड़ा होना सिखाता है। आइए जानते हैं इस छात्र के संघर्ष और इस वायरल वीडियो का पूरा सच।
कौन है ये LLB स्टूडेंट
LLB की पढ़ाई के साथ डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाला ये स्टूडेंट कवल देसाई (Kaval Desai) है जिसने अपने सोशल मीडिया हैंडल @thecurious_12 — X पर अपनी पढ़ाई और पढ़ाई के साथ Blinkit में पार्ट-टाइम डिलीवरी पार्टनर होने की जानकारी दी है। कवल देसाई का वायरल वीडियो उनकी पढ़ाई की वजह से नहीं बल्कि उनके काम की वजह से हुआ है। कवल ने अपने पहले दिन की कमाई की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही कवल ने बताया कि वो LLB का स्टूडेंट है साथ ही वो अपनी जेब खर्ची के लिए काम करना भी शुरु कर रहा है।
डिलीवर कर कमाए 608 रुपये
कवल ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर कर बताया कि उसने लगभग साढ़े 6 घंटे में 608 रुपये कमाएं। आज के समय में पढ़ाई के साथ रोजमर्रा के खर्च पूरा करने के लिए काम करना जरूरी होता जा रहा है। LLB की पढ़ाई कर रहे इस छात्र ने Blinkit में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने का अपना पहले दिन का अनुभव साझा किया और अपनी कमाई बताते हुए खुशी महसूस की।
साढ़े 6 घंटे में कितने ऑर्डर किए डिलीवर
छात्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कमाई और काम का पूरा हिसाब साझा किया। कवल ने सोशल मीडिया पर बताया कि पहले दिन उसने करीब 6 घंटे 30 मिनट काम किया और इस दौरान 19 ऑर्डर डिलीवर किए। ऑर्डर पहुंचाने के लिए उसने लगभग 51 किलोमीटर की दूरी तय की।
कितनी हुई कमाई? छात्र ने बताया पूरा हिसाब
कवल ने अपनी कमाई सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि उसे कमाई में 75 रुपये का इंसेंटिव और टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये बोनस भी मिला।
उसकी कमाई का विवरण इस प्रकार है:
- ऑर्डर डिलीवरी से मिली रकम और इंसेंटिव: 508 रुपये
- टारगेट पूरा करने का बोनस: 100 रुपये
- कुल कमाई: 608 रुपये
छात्र ने बताया कि उसके पास Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे वह घर पर ही चार्ज करता है। इसलिए पहले दिन स्कूटर चार्ज करने पर उसे अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़े। हालांकि, स्कूटर के रखरखाव और समय के साथ उसकी कीमत कम होने जैसे खर्च इसमें शामिल नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने अनुभव पर आधारित है। कमाई, खर्च और काम के घंटों का आंकड़ा हर डिलीवरी पार्टनर के लिए अलग हो सकता है। इसमें स्कूटर के रखरखाव, मरम्मत और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।
