नवरात्री त्योहार के समय सोशल मीडिया पर एक छोटी कन्या का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। परिवार के लोगों ने छोटी बच्ची को मां दुर्गा का रूप दिया है। माता के अवतार में बच्ची का दिव्य रूप देखते ही लोग भाव-विभोर हो जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह छोटी कन्या साक्षात मां जगदंबा लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के लोग अपनी बच्ची को देवी के रूप में देखकर भावुक होकर रोने लग रहे हैं। बच्ची के दिव्य रूप की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर nishasharma_k8802 नामक यूजर ने शेयर किया है। जो अब वायर हो गया है, यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और बच्ची के दिव्य रूप की सरहाना कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि परिवार के लोग एकजुट होकर छोटी कन्या की पूजा कर रहे हैं। बच्ची को मां जगदंबा के अवतार के लिए पहले श्रृंगार कर रहे हैं।

गरबा पंडालों में मनचलों की खैर नहीं, ट्रेडिशनल ड्रेस में घूम रही हैं अंडरकवर लेडी पुलिस अधिकारी- अफसर निधि का VIDEO VIRAL

छोटा कन्या का रूप देख प्रणाम कर रहे हैं लोग

बच्ची के चेहरे पर चंदन/हल्दी का लेप लगा रहे हैं फिर उसे छोटी माता की तरह वस्त्र पहना रहे हैं और गहनें पहना कर माता का रूप दे रहे हैं। माथे पर बड़ा सा लाल टीका और सिर पर लाल रंग की चुनरी ओढ़कर तैयार होने के बाद कन्या का अद्भुत रूप देखकर हर कोई देखता रह जा रहा है मानो जैसी खुद माता रानी का आगमन हो चुका है। बच्ची की क्यूट मुस्कुराहट ने लोगों का दिल जीत लिया है। मंदिर में बच्ची के विश्राम करने का वीडियो भी सामने आया है। इस वायरल वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, लोग जय माता दी लिखकर प्रणाम कर रहे हैं।

माता रानी के इस स्वरूप को देखकर लोग भक्तिमय हो जा रहे हैं, और नजर उतार रहे हैं। कन्या जिस तरह देख रही है कि लोग उससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं, आपको यह वीडियो कैसी लगी। ऐसा लग रहा है परिवार के लोग कोई खास पूजा कर रहे हैं। खैर, आपको छोटी बच्ची का यह वीडियो कैसा लगा।

यहां देखें वायरल वीडियो-