राजस्थान के टोंक शहर से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है, यहां एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। वह एक भीड़-भाड़ वाले बाज़ार से होते हुए लगभग 400 मीटर तक भागा और शराब की दुकान में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग पांच घंटे चले ऑपरेशन में उसे बेहोश करके पकड़ा और वहां से हटाया।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पास के जंगल से भटककर आया यह नर तेंदुआ सबसे पहले शहर के बाहरी इलाके में झाड़ियों में छिपा हुआ देखा गया था। जब वन विभाग के वॉलंटियर राकेश माली इलाके का जायजा लेने पहुंचे तो तेंदुए ने उनके पैरों पर हमला कर दिया और बाज़ार की ओर भाग गया। बता दें कि वीडियो में तेंदुए को सेल्समैन पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

वायरल CCTV फुटेज में तेंदुआ अचानक शराब की दुकान में घुसता और एक सेल्समैन पर हमला करता हुआ दिखाई देता है; सेल्समैन अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करता है। आखिरकार वह छूटकर दुकान से बाहर भाग निकलता है, जबकि तेंदुआ पीछे हटकर एक मेज़ के नीचे छिप जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शराब की दुकान के अंदर घुसने और सेल्समैन संजय गुर्जर पर झपट्टा मारने से पहले तेंदुए ने दुकान के बाहर बैठे फतेह लाल कोली पर हमला किया था। गुर्जर की नाक, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा।

राकेश माली का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जबकि संजय गुर्जर और फतेह लाल कोली को गंभीर चोटों के कारण बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटर भेजा गया।
रिपोर्ट के अनुसार, टोंक के वन अधिकारी और जयपुर चिड़ियाघर की एक खास ट्रैंक्विलाइज़िंग टीम जल्द ही मौके पर पहुंची। उन्होंने शराब की दुकान से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला और मेडिकल जांच के लिए उसे टोंक वन विभाग के दफ़्तर ले गए।

यह भी पढ़ें- ठाणे में साड़ी नहीं लाने पर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साड़ी नहीं लाने को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन से अपने पति की कथित तौर पर पिटाई करने और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। और अधिक पढ़ें…

देखें वीडियो-