Ladakh Petrol Pump Viral Video: महिला जब एक मां के रूप में होती है तो वह कुछ भी कर सकती है। लद्दाख के एक पेट्रोल पंप का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मां का जज्बा और उसके हौंसले ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक महिला अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर पेट्रोल पंप पर काम करती नजर आ रही है।
हैरानी वाली बात यह है कि यह वीडियो लद्दाख का है जहां कड़ाके की ठंड किसी भी काम को चुनौतीपूर्ण बना देती है। इस वायरल वीडियो एक महिला कर्मचारी कड़कड़ाती ठंड के बीच अपनी पीठ पर कपड़े के सहारे एक नन्हे बच्चे को सुरक्षित बांधकर अपनी ड्यूटी निभा रही है।
10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Yanka Pardesi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया या है। वीडियो को 10 मिलियन से अधिक यूजर्स ने देख लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पेट्रोल पंप पर एक बाइक में पेट्रोल भर रही है। उसी बाइक पर सवार एक यात्री ने महिला के जज्बे को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी मां के साथ एकदम कंफर्टेबल नजर आ रहा है। वहीं उस बच्चे की मां पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपना काम कर रही है।
वीडियो देख लोगों की भावुक प्रतिक्रिया
इस भावुक वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों ने इस महिला को ‘मॉडर्न झांसी की रानी’ कहा तो किसी ने नारी शक्ति की बेहतरीन मिसाल बताया। एक यूजर ने भावुक होकर लिखा कि वह एक मां होने के साथ-साथ सच्ची योद्धा भी हैं और भगवान उन पर कृपा बनाए रखें।
महिला की मदद के लिए आगे आए लोग
इंटरनेट पर यह वीडियो काफी ट्रेंड में है और लोगों को भावुक भी कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने महिला और उनके बच्चे की मदद करने की इच्छा जताई है। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत भी की और उन्हें बताया कि लाखों लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं और लाखों लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। उन्होंने बच्चे का नाम और उम्र पूछी और लोगों से मिली सहायता राशि बच्चे के भविष्य के लिए रखने की बात कही है।
महिला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मदद करने वालो लोगों का धन्यवाद किया है। हालांकि जनसत्ता इस कथित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
