मुंबई (Mumbai) के खार इलाके में एक कोरियन यूट्यूबर लड़की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान कुछ लड़कों ने कोरियन यूट्यूबर के साथ छेड़खानी के साथ जबरन किस करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आने के यूज़र्स भड़क गए। वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने छेड़खानी करने वाले लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोरियन यूट्यूबर लड़की हुई छेड़खानी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लड़की के पास आ जाता है और उसका हाथ खींचने लगता है। कोरियाई महिला इसका विरोध करती है लेकिन इसके बावजूद लड़का उसके साथ छेड़खानी करता रहता है । इसके बाद लड़का वहां से चली जाती है तो युवक दूसरे लड़के के साथ बाइक पर उसका पीछा करता है और लड़की को घर छोड़ने के लिए बोलता है, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से इंकार कर देती है। इस समय लड़की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।
पुलिस ने लड़कों की गिरफ़्तारी
इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि छेड़खानी करने वाले दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मोबीन चंद मोहम्मद शेख उम्र 19 और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी उम्र 20 को मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक कोरियाई लड़की को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छेड़खानी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इस घटना की जानकारी लड़की ने ट्वीट करके दी है।
लड़की ने घटना पर दिया ऐसा बयान
कोरियन यूट्यूबर लड़की ने इस घटना पर ANI से बात करते हुए कह कि मेरे साथ दूसरे देश में भी हुआ था लेकिन उस समय मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं पिछले 3 हफ्ते से अधिक समय से मुंबई में हूं, और अधिक समय तक रहने की प्लानिंग भी कर रही हूं। गौरतलब है कि लड़की ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज की है, मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो (Viral Video) के आधार पर शोहदों को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो पर भड़के यूज़र्स
@keshav6141 नाम के एक यूज़र ने लिखा कि अब मेहमान के साथ भी ऐसा… बताओ ऐसे कोई विजिट करेगा इंडिया। @Singh_RajeevRaj नाम के एक यूज़र ने लिखा कि रूप-रंग तो ईश्वर की देन है, लेकिन जन्म के बाद बाहरी बदलावों के कारण कुछ बदतमीजों का कैरेक्टर उनके हुलिया से ही पता चल जाता है। @dev4youth नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया कि यह भारत के संस्कार नहीं है भारत भूमि तो अतिथि देवो भवाः की हैं । इन लोगों ने भारत को शर्मसार किया है । इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।