पश्चिम बंगाल में इस साल की दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार इस महोत्सव को स्पेशल बनाने में लगी है। इस काम में सड़कें और फ्लाईओवर चमकाने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कोलकाता के चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर कई दिनों से सजावट के लिए पेंट का काम चल रहा था जो लगभग खत्म हो गया, लेकिन उसके बाद उस फ्लाईओवर पर एक ऐसी घटना हुई जिसने इस फ्लाईओवर की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, चिंगरीघाटा फ्लाईओवर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 3-4 बाइकें अचानक चलते-चलते फिसल गईं। यह वीडियो इस फ्लाईओवर पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
सड़क सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
पेंट का काम खत्म होने के बाद फिनिशिंग में लापरवाही की गई है जिसका नतीजा यहां से गुजरने वाले इन बाइकसवारों ने भुगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पेंट होने के बाद फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा ऐसा है जहां आकर यह 3-4 बाइकें फिल गईं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं, जिसमें इस्तेमाल किए गए पेंट और आने-जाने वालों को खतरे में डालने के लिए जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।
कार के डैशकैम में कैद हुई घटना
पेंट का काम खत्म होने के बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा पेंट में सना हुआ है जहां एक के बाद एक तीन बाइकें फिसल गईं। यह घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिंगरीघाटा फ्लाईओवर पर एक मोड़ पर मुड़ते समय तीन मोटरसाइकिल एक के बाद एक फिसल गईं। यह घटना एक कार के डैशकैम में कैद हो गई।
क्यों फिसल गईं बाइक?
फुटेज में दिख रहा है कि रंगीन सतह पर मोड़ लेते समय सवार अपनी बाइक पर से कंट्रोल खो बैठे। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। एस्फाल्ट (डामर) सड़कों पर पेंट से टायर फिसल सकते हैं क्योंकि यह टायर रबर और सड़क की सतह के बीच फ्रिक्शन को बदल देता है, खासकर जब पेंट ताजा या चिकना या फिर गीला हो। इसी वजह से यह 3 बाइक सवार अचानक से फिसल गए।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने वाले अधिकतर यूजर्स ने इस फ्लाईओवर पर आराम से चलने की सलाह दी है। इसके अलावा लोगों ने सड़क पेंट करने वाली अथॉरिटी को खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जाहिल लोगों के हाथ में सरकार देने का यही नतीजा होगा। एक यूजर ने कहा है कि यहां बहुत बाइकसवार गिर रहे हैं। एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि यह काम बुद्धिहीन लोगों ने किया होगा।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
