ताज़ा खबर
 

किंग कोबरा ने अजगर को काटा, अजगर ने ऐसा दबाया कि हो गई मौत

अजगर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि कोबरा उसकी जकड़ से बाहर निकलने के लिए छटपटाता रह जाता है, लेकिन निकल नहीं पाता है। आखिकार कोबरा की मौत हो जाती है। लेकिन तबतक कोबरा का विष भी अपना असर दिखाने लगता है।

Python, King cobra, snake fight, snake, Cobra dies, cobra venom, Hindi news, world news, News in Hindi, jansattaअजगर ने किंग कोबरा को इस तरह जकड़ा कि उसकी मौत हो गई। (फोटो-twitter/@TheWadest)

दो सांपों की लड़ाई बड़ी खतरनाक मानी जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर की कहानी यह है कि यहां एक कोबरा और एक अजगर के बीच भयानक लड़ाई होती है। कोबरा फुफकार मारता है तो अजगर उसे दबोचने की कोशिश करता है। दोनों के बीच यह रोमांचक लड़ाई चलती है। आखिरकार किंग कोबरा अजगर के शरीर में अपने जहर बुझे दांत गड़ा देता है। अजगर ने कोबरा को जवाब देने के लिए तैयार बैठा रहता है। जबतक जहर का असर होता अजगर अपने शरीर से कोबरा को दबोच लेता है। अजगर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि कोबरा उसकी जकड़ से बाहर निकलने के लिए छटपटाता रह जाता है, लेकिन निकल नहीं पाता है। आखिकार कोबरा की मौत हो जाती है। लेकिन तबतक कोबरा का विष भी अपना असर दिखाने लगता है। थोड़ी ही देर में अजगर की हालत खराब हो जाती है और वह भी दम तोड़ देता है। इस तस्वीर को ट्विटर पर वेड नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर में जिस जगह की है वह कोई बालू वाला इलाका लगता है। तस्वीर में किंग कोबरा काफी लंबा चौड़ा दिखता है, लेकिन उसके फन को अजगर ने जकड़ रखा है।

बता दें कि अजगर और कोबरा के बीच लड़ाई के कई वीडियो यूट्यूब पर हमें देखने को मिलते हैं।इस वीडियो में दोनों के बीच जबर्दस्त लड़ाई हुई है। इस वीडियो को  कुछ ही महीने पहले यूट्यूब पर डाला गया है। वीडियो में एक किंग कोबरा और उसकी अपेक्षा कम उम्र के अजगर के बीच जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिलती है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने कैमरे की मदद से शूट किया गया है। बता दें कि सांपों की इस लड़ाई को फिल्माने के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अन्यथा कई बार ये रोमांच खतरनाक भी हो सकता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 बेरोजगारी से बेहतर पकौड़े बेचना- अमित शाह की ‘ईमानदारी’ के कायल हुए आप नेता आशुतोष
2 अरविंद केजरीवाल ने लगाया लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों का अनुमान, कारण भी गिनाए
3 सैनिकों की शहादत के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब, पत्रकार ने कसा तंज
ये पढ़ा क्या?
X